Shocking! सोनाक्षी सिन्हा का फूटा गुस्सा कंगना पर, ‘नेपोटिज्म’ पर दिया मुँह तोड़ जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने नेपोटिस्म के मुद्दे पर कंगना रनौत का नाम लिए बिना उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। जानिए क्या है पूरी बात...

Sonakshi Sinha Vs Kangana Ranaut: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने दिया कंगना के खिलाफ बयान। बिना नाम लिए सोनाक्षी सिन्हा ने कंगना रनौत पर कसा तंज। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने दीया एक बयान जो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में सोनाक्षी ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम लिए बिना उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा ने सारा अली खान (Sara Ali Khan), अनन्या पांडे (Ananya Panday), और जानवी कपूर (Janhvi Kapoor) जैसी अभिनेत्रियों की तरफदारी भी की। जिसके चलते अब सोनाक्षी सुर्खियों में छा गई है।

हाल ही में दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने नेपोटिज्म (Nepotism) के मुद्दे पर बड़ी बात कह दी। सोनाक्षी ने कहा कि बॉलीवुड में एक ऐसी महिला हैं, जिन्होंने नेपोटिज्म शब्द का इस्तेमाल किया जो खुद अपनी बहन को अपना मैनेजर रखती है। सोनाक्षी की इस बात से यह तो साफ हो गया कि वहां कंगना रनौत पर निशाना साध रही है। क्योंकि उन्हीं की बहन रंगोली उनकी मैनेजर हैं। दबंग गर्ल सोनाक्षी इतने पर ही नहीं रुकी, आगे बढ़ते हुए सोनाक्षी ने यह भी कहा, “इस नेपोटिज्म के चलते जानवी, सारा, और अनन्या जैसे कई अभिनेत्रियों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर उन्हें कितना ट्रोल किया जाता है।

अंत में सोनाक्षी सिन्हा ने इस बात पर हामी भरते हुए कहा, हां! जिस तरह से शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी होने के कारण मुझे ‘दबंग’ (Dabangg) मिल गया। और सलमान खान (Salman Khan) के साथ मैंने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया। ठीक उसी तरह को उनके करियर को भी किक तो जरूर मिल जाता है। लेकिन इंडस्ट्री में सरवाइव करने के लिए उन्हें मेहनत उतनी ही करनी पड़ती है। सोनाक्षी ने कहा, “आज उन्हें इंडस्ट्री में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह बेहतर अभिनय करना चाहती हैं।”

यह भी पढ़े: The Kapil Sharma Show: कपिल के शो में इमोशनल हो गए जाने-माने एक्टर सतीश कौशिक, याद किया बचपन का एक किस्सा

आपको बता दें कि करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो में अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ पहुंची थी। तब उन्होंने नेपोटिस्म का किंग बताया था करण जौहर को इसी के साथ उन्हीं के शो पर जाकर कंगना रनौत ने उन्हें खूब लताड़ा था। बीते साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मौत के बाद कंगना रनौत ने नेपोटिज्म कि इस मुद्दे को और हवा दे दी थी। जिसके चलते कई स्टार किड्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब देखना तो यह होगा की सोनाक्षी के इस बयान पर कंगना कैसे रियेक्ट करती है।

यह भी पढ़े: Celebration: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ‘नूरानी चेहरा’ के पूरा होने पर साझा किया हार्टफेल्ट नोट

ताज़ा ख़बरें