Sidharth Malhotra और Kiara Advani इस दिन लेंगे सात फेरे! शुरू हुई शादी की तैयारियां

Sidharth Malhotra - Kiara Advani Wedding : कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्यूट जोड़ी मानी जाती है। खबरें हैं कि यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर।

Sidharth Malhotra – Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड के क्यूट कपल कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की जोड़ी को ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इन दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया जाता हैं। बीते दिन दोनों के ब्रेकअप की भी खबर सामने आई थी। जिसने फैंस के दिलों को तोड़ दिया था। मगर अब हाल ही में करण जौहर की पार्टी में इन दोनों को एक साथ देखा गया। जिससे यह साफ हो गया यह दोनों आज भी एक साथ है और इनके बीच सब कुछ ठीक है।

वैसे बता दें कि यह दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, मगर उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की है। लेकिन वही इन्होंने कभी इस खबर पर इंकार भी नहीं किया। लेकिन अब खबरों की मानें तो कहा जा रहा है यह दोनों अपने रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं। खबरें हैं कि यह लव बर्डस जल्द ही एक दूसरे से शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) साल 2023 के अप्रैल तक एक दूसरे से शादी कर सकते हैं। 

एक रिपोर्ट की माने उनके करीबी सूत्रों ने बताया है कि,’ सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और ऐसे में वह दोनों शादी करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। दोनो दिल्ली में शादी कर सकते हैं। यही नहीं बल्कि दोनों की परिवार वालों ने इनकी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।’ वही इस रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ा अगले साल अप्रैल में एक दूसरे से शादी भी कर सकता है। बता दे की दोनो को एक साथ फिल्म ‘शेरशाह ‘ में देखा गया था। 

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 16: घर में Srijeeta और Gori Nagori में छिड़ी जंग, बीच में कूद पड़े MC Stan

ताज़ा ख़बरें