रिया की FIR पर सुशांत की बहन ने दिया रिएक्शन, बोलीं- “कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है”

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में आज एनसीबी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ करने वाली है। बता दे, एनसीबी रिया से रविवार से ही पूछताछ कर रही है। लेकिन समय कम मिलने की वजह से पूछताछ अभी तक पूरी नहीं हुई है। कल यानी सोमवार को रिया ने सुशांत की बहन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

Shweta reacts on FIR by Rhea: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में आज एनसीबी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ करने वाली है। बता दे, एनसीबी रिया से रविवार से ही पूछताछ कर रही है। लेकिन समय कम मिलने की वजह से पूछताछ अभी तक पूरी नहीं हुई है। कल यानी सोमवार को रिया ने सुशांत की दो बहनों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जिस पर अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने रिएक्ट किया है, वही दूसरी ओर इस FIR पर सुशांत के पीता के.के सिंह (K.K Singh) के वकील विकास सिंह (Vikas Singh) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

बता दे, रिया चक्रवर्ती ने अपनी एफआईआर में कहा है कि सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया। सुशांत को उनकी बहन गैरकानूनी ढंग से दवाईयां दे रही थी जो कि NDPS एक्ट के अंतर्गत आता है। रिया की इस FIR पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने रिएक्ट किया है। श्वेता ने अपने ट्वीट में लिखा- “कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी FIR तो बिल्कुल भी नहीं! #SSRFamilyStandsStrong #UnitedForSSRJustice #WholeIndiaIsSSRFamily

रिया चक्रवर्ती ने कल यानी सोमवार को बांद्रा के पुलिस थाने पहुंच कर सुशांत सिंह की बहन प्रियंका, मीतू सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार और अन्य के खिलाफ (FIR U/S 420, 464, 465, 466, 468, 474, 306 r/w 120B /34 IPC और Sec 8 (1), 21, 22, 29 of NDPS Act के तहत) केस दर्ज करवाया है।

वहीं सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने इस पर कहा रिया मुंबई पुलिस को इस मामले में लाने की कोशिश कर रही हैं। ये मामला सीबीआई के हाथ में है और मुंबई पुलिस इसमें कुछ करने का हक नहीं है। रिया का ऐसे शिकायत करना IPC के सेक्शन 182 का उल्लंघन है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुंबई पुलिस रिया की शिकायत को दर्ज करती है तो सुशांत के परिवार वाले इस पर कड़ा एक्शन ले सकते है।

ताज़ा ख़बरें