Shreya Ghoshal Pregnant: श्रेया घोषाल ने बेबी बंप दिखाते हुए शेयर की फोटो, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

श्रेया घोषाल जल्द ही मां बनने वाली हैं। श्रेया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

Shreya Ghoshal Pregnant: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत ही बेहतरीन और जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। श्रेया घोषाल जल्द ही मां बनने वाली हैं। श्रेया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है “बेबी श्रेयादित्य आने वाला है। शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ इस खबर को साझा करते हुए रोमांचित हैं। हम खुदकों जीवन के इस नए अध्याय के लिए तैयार कर रहे हैं जिसके लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।”

ये भी पढ़े: Saina Teaser Out: Saina Nehwal के लुक में Parineeti Chopra ने चुराया फैंस का दिल

Shreya Ghoshal Pregnant

श्रेया ने जैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की इस पर बधाई कमेंट्स आने शुरू हो गए। श्रेया (Shreya Ghoshal) के फैंस के साथ- साथ कई सेलेब्स ने इसपर कमेंट किया। सिंगर नेहा कक्कड़ ने इसपर कमेंट किया, ‘बहुत खूबसूरत.. बधाई। टचवुड।’

श्रेया ने साल 2015 में फरवरी के महीने में अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखाेपाध्याय के साथ शादी की। जो hipcask।com वेबसाइट के फाउंडर हैं। आप सभी को बता दें श्रेया और शिलादित्य (Shiladitya Mukhopadhyaya) इससे पहले काफी लंबे समय से साथ में थे। दोनों की शादी की सभी रस्में बंगाली परंपरा के अनुसार पूरी हुई थीं।

ताज़ा ख़बरें