Shilpa Shetty ने बेटी के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, मम्मी की हील्स पहने दिखी Samisha

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आज अपनी बेटी समीक्षा शेट्टी का तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर शिल्पा ने सोशल मीडिया पर बेटी का क्यूट वीडियो शेयर किया है जन्मदिन की बधाई दी है

Samisha Shetty Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) आज अपनी बेटी समीक्षा शेट्टी कुंद्रा (Samisha Shetty Kundra) का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। बेटी के जन्मदिन पर शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी लाड़ली बेटी को बर्थडे विश किया है। इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस समीक्षा को जन्मदिन की बधाई दे रहे है। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में समीक्षा शेट्टी मम्मी की हील्स पहने नजर आ रही है। वीडियो में शिल्पा बेटी से पूछती है कि मैडम आप क्या कर रही हो तो समीक्षा जवाब देते हुए कहती है पापा के शूज पहन रही हूं। इसके बाद शिल्पा कहती है ये पापा के नहीं मम्मी की हील्स है। यह वीडियो फैंस काफी क्यूट लग रहा है वह अपनी मम्मी की चीजों पर अपना हक जमाती नजर आ रही है। इस वीडियो मां बेटी की बॉन्डिंग भी नजर आ रही है।

वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन दिया है कि, ‘हे भगवान, समय कैसे उड़ता है!’ यह मिनी-मैं पहले से ही मम्मा के जूतें में फिट होना चाहती है। 3 23 चल रहा है। तीसरा जन्मदिन मुबारक हो, मेरी गुड़ियाँ…हम सब आपको इतना प्यार और प्यार करते है जितना हम कभी व्यक्त नहीं कर सकते। आपको हमेशा आशीर्वाद मिले और मुझे माँ के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद। इस वीडियो पर फैंस समीक्षा को जन्मदिन की बधाई दे रहे है।

शिल्पा शेट्टी 15 फरवरी 2020 को सरोगेसी के जरिए माँ बनी थी। एक्ट्रेस का पहले से एक बेटा है। उसका नाम वियान राज कुंद्रा है। जिसका जन्म 2012 में हुआ था। शिल्पा शेट्टी कई बार अपने बच्चों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। उन्होंने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। वह अक्सर पैपराजी के सामने बच्चों के साथ पोज देती है।

शिल्पा शेट्टी जल्द ही रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगी। सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। वह इस सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू कर रही है।

ये भी पढ़े: निर्देशक Nikkhil Advani ने Aditya Chopra के साथ साझा की एक अनदेखी तस्वीर, बोली यह बात

ताज़ा ख़बरें