Raj Kundra के ख‍िलाफ मुंबई पुल‍िस की 1500 पेज की चार्टशीट, 43 गवाहों में श‍िल्‍पा शेट्टी का बयान भी शामिल

मिल रही जानकारी के अनुसार मुंबई पुल‍िस ने जानकारी साझा की है क‍ि चार्टशीट में 43 गवाहों के बयान र‍िकॉर्ड क‍िए गए हैं। इन 43 गवाहों में राज कुंद्रा की पत्‍नी और एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी और शर्ल‍िन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का नाम भी शाम‍िल हैं।

Shilpa Shetty Statement For Raj Kundra Pornography Case: राज कुंद्रा का केस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है दरअसल मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुधवार को पोर्नोग्राफी मामले (Pornography Case) में 1500 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश करदी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।

मिल रही जानकारी के अनुसार मुंबई पुल‍िस ने जानकारी साझा की है क‍ि चार्टशीट में 43 गवाहों के बयान र‍िकॉर्ड क‍िए गए हैं। इन 43 गवाहों में राज कुंद्रा की पत्‍नी और एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी और शर्ल‍िन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का नाम भी शाम‍िल हैं।

ये भी पढ़े: ‘भूत पुलिस’ में Yami Gautam को हॉरर अवतार में आने में लगते थे तीन घंटे

ताज़ा ख़बरें