Shah Rukh Khan Pathaan Controversy : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) की मुश्किलें तो थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां बीते कई दिनों से पठान का पहला गाना बेशर्म रंग (Besharam Rang) काफी विवादों का सामना कर रहा है, वही अब इन सबके बीच पठान के दूसरे गाने ‘झूमे जो पठान’ (Jhoome Jo Pathaan) पर चोरी का आरोप लग गया है। जी हां, बीते दिन ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज हुआ। इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। जहा यह गाना दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है, वही अब इस गाने पर चोरी का आरोप लग गया है। पहले गाने की तरह इस बार भी पठान के म्यूजिक कंपोजर विशाल शेखर पर एक दूसरे गाने की धुन कॉपी करने का आरोप लगा है।
दरअसल सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) का दूसरा गाना भी कॉपी किया गया है। जैसे ही पठान का ‘झूमे जो पठान’ (Jhoome Jo Pathaan) गाना रिलीज हुआ वैसे ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लग गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह का एक पुराना गाना भी वायरल होने लग गया, जिसे देखने के बाद अब लोग बस यही दावा कर रहे हैं कि सुखविंदर सिंह के गाने से ही ‘झूमे जो पठान’ की धुन को कॉपी किया गया है। दरअसल बता दे कि सुखविंदर सिंह और पठान के ‘झूमे जो पठान’ के गाने के बिट्स काफी हद तक एक दूसरे से मेल खाते हैं। यही नहीं बल्कि दोनों का म्यूजिक भी एक जैसा ही लग रहा है। ऐसे में अब हर कोई सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की फिल्म पठान के मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं और बुरा भला बोल रहे हैं।
इस दौरान एक शख्स ने कमेंट कर लिखा है कि,’ यह गाना फिल्म अर्जुन: द वॉरियर प्रिंस के गाने ‘कर्म की तलवार’ से चुराया गया है। यह तो सरासर चीटिंग है और फिर इस गाने के ओरिजिनल कंपोजर को क्रेडिट भी नहीं दिया गया है। ऐसे में सुखविंदर सिंह के गाने को कॉपी करना ऑडियंस को जरा पसंद नहीं आई है। पठान के इस गाने को अरिजीत सिंह अपनी आवाज दी है और इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। हालांकि अब देखना होगा कि ‘झूमे जो पठान’ गाने पर लगे चोरी का आरोप को लेकर मेकर्स क्या रिएक्शन देते हैं।
इससे पहले पठान (Pathaan) का पहला गाना बेशर्म रंग को भी कॉपी बताया गया था। लोगों का ऐसा मानना था कि इस गाने को फ्रेंच सिंगर और सॉन्ग राइटर जैन के गाने मकीबा से चुराया गया है। दोनों गाने की धुन सुनने में एक जैसे लगते है। तो वहीं इस गाने में दीपिका पादुकोण की ऑरेंज कलर की बिकिनी को लेकर भी काफी बवाल मचा है। वैसे यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें : Ranveer Singh और Rohit Shetty की Cirkus देख गुस्से में तिलमिलाई ऑडियंस, कहा -‘हमारे पैसे वापस करो…’