दुबई से मुंबई लौटे Salman Khan, हेवी सिक्योरिटी में घिरे दिखे भाईजान

Salman Khan Airport Look : सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कड़ी सुरक्षा के साथ सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Salman Khan Airport Look : बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान बीते दिनों दुबई गए थे। वहीं अब दुबई में छुट्टी मना कर सलमान खान (Salman Khan) वापस मुंबई लौट आए हैं। ऐसे में इस दौरान सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान सलमान खान कड़ी सुरक्षा में नजर आए, जहां उनके साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा और कुछ पुलिस अधिकारी भी उनको प्रोटेक्ट करते हुए दिखाई दिया। आपको बता दे कि बीते दिन सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

वही बात करें अगर सलमान खान (Salman Khan) के एयरपोर्ट लुक के बारे में तो भाईजान एकदम डेशिंग अंदाज में नजर आए हैं। ग्रे कलर की शर्ट और काले रंग की डेनिम में एक्टर कॉफी स्टनिंग लुक में नजर आए हैं। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान को उनकी सुरक्षा के लिए बंदूक का लाइसेंस दिया गया था। एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा था कि , एक्टर सलमान खान को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसकी वजह से उन्होंने आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस का आवेदन किया था। वही अब उन्हें लाइसेंस मिल गया है। ‘

बता दे कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा इन दिनों काफी बढ़ा दी गई है। यही नहीं बल्कि उनकी गाड़ी को भी अपग्रेड कर दिया गया है। भाई जान अब बुलेट प्रूफ कार में चलते हैं। बीते दिन ही सलमान खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह दुबई के मॉल में घूमते हुए नजर आए थे। जी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ था। ऐसे में आपको बता दें कि जल्द ही सलमान खान फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग काफी जोरों शोरों में चल रही है। इसके अलावा सलमान खान कभी ईद कभी दिवाली, भाई जान, नो एंट्री सीक्वल में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : सीरियल में Naagin किरदार के लिए Karishma Tanna से लेकर Tejasswi Prakash तक एक्ट्रेस ने लिए इतने लाख़ रुपए

ताज़ा ख़बरें