Saawan Kumar Tak Death: सावन कुमार टाक के निधन पर सलमान खान हुए भावुक, पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

सावन कुमार की मौत की खबर सामने आई सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने शोक जताया। इस कड़ी में सलमान खान ने भी सावन कुमार की मृत्यु पर दुख जताया है।

Salman Khan On Saawan Kumar Tak: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्ममेकर सावन कुमार (Saawan Kumar) टाक के निधन पर शोक जताया हैं। हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर सावन कुमार टाक का गुरुवार को निधन हो गया है। सावन कुमार ने 25 अगस्त को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वह पिछले कई दिनों सेबीमार चल रहे थे। वही जैसे ही सावन कुमार की मौत की खबर सामने आई सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने शोक जताया। इस कड़ी में सलमान खान ने भी सावन कुमार की मृत्यु पर दुख जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर उन्हें खास अंदाज में श्रद्धाजंलि दी है।

सलमान ने सावन कुमार की मौत पर जताया शोक

आपको बता दे, अक्सर सलमान खान (Salman Khan Latest Updates) को अपनी दरियादिली के लिए सुर्खियों में आते हुए देखा जाता हैं। बता दे, सलमान खान का सावन कुमार के साथ बहुत ही गहरा नाता था। आपको तो पता ही हैं कि अगर एक बार सलमान खान किसी से जुड़ जाते हैं तो वह अंतिम समय तक सामने वाले के लिए मौजूद रहते हैं। सलमान खान और सावन कुमार तब से एक दूसरे के साथ थे जब से सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा आई थी। यह फिल्म साल 1991 में आई थी। फिल्म सनम बेवफा का डायरेक्शन सावन कुमार ने किया था। वही अब सावन कुमार टाक के निधन पर सलमान की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सावन कुमार के साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- रेस्ट एंड पीस मेरे प्रिय सावन जी। आपके लिए हमेशा प्यार और सम्मान मेरे दिल में रहा। इस तरह से सलमान ने सावन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

आपको मालूम हो, सावन कुमार टाक बॉलीवुड में मल्टी टास्कर के नाम से भी जाने जाते हैं। क्योंकि सावन बतौर निर्माता, डायरेक्टर, लेखक और सिंगर के रूप में फेमस थे। हालांकि डायरेक्शन के काम में सावन ने अपनी खास पहचान बनाई। इस दौरान अपने फिल्मी करियर में सावन कुमार टाक ने बतौर डायरेक्टर सौतन की बेटी, हवस, सौतन, बेवफा से वफा, सनम बेवफा, चांद का टुकड़ा जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाईं। सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स ने सावन कुमार को श्रद्धांजलि दी हैं।

ये भी पढ़ें: Sonali Phogat के भाई का PA पर बड़ा आरोप, खाने में नशीली दवा मिलाकर किया था रेप

ताज़ा ख़बरें