Breaking! सलमान करेंगे अर्जुन को माफ़, बचाएंगे उनके डूबते करियर को

क्या प्रोडूसर बोनी कपूर के लिये दबंग कलाकार सलमान खान उनके बेटे अर्जुन कपूर को माफ़ कर उनका डूबता करियर बचाएंगे? जानिये पूरी बात...

Salman To Forgive Arjun Kapoor: बॉलीवुड के दबंग कलाकार सलमान खान (Salman Khan) की दुश्मनी क्या अब खत्म हो जाएगी। क्या पिता के साथ रिश्ते को बचाने के लिए बेटे को कर देंगे सलमान खान माफ़। यहां बात हो रही है अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनके पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) की। हाल ही में खबर आई है कि सलमान खान जल्द ही अपने सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ (No Entry) का सीक्वल बनाने वाले हैं। इसी के साथ यह खबर भी सामने आई कि फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने सलमान से इल्तजा की है, कि वह उनके बेटे अर्जुन कपूर को इस फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका दें।

साल 2005 में कॉमेडी ड्रामा फिल्म नो एंट्री रिलीज हुई थी। जिसमे सलमान खान के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor), फरदीन खान (Fardeen Khan), बिपाशा बसु (Bipasha Basu), लारा दत्ता (Lara Dutta),और ईशा देओल (Esha Deol) जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो हिट थी। पर इस फिल्म ने लोगों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी। ऐसे में आज के सीक्वल्स के जमाने में ऐसे सुपरहिट फिल्म का सीक्वल कैसे नहीं बनता। हाल ही में सलमान खान ने इस बात की घोषणा की है कि ‘नो एंट्री में एंट्री’ (No Entry Mein Entry) नाम से इस फिल्म के सीक्वल को बनाया जाएगा। जिसके बाद से ही इस खबर ने भी तूल पकड़ लिया है, कि प्रोड्यूसर बोनी कपूर चाहते हैं कि सलमान खान अर्जुन कपूर के डूबते करियर को बचा ले।

साल 2012 में ‘इशकजादे’ (Ishaqzaade) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर को काम तो मिल रहा है। पर उनका करियर ऊंचाई की तरफ नहीं मुद रहा। इसीलिए उनके पिता बोनी कपूर चाहते हैं, कि अर्जुन कपूर सलमान खान के साथ एक फिल्म कर ले। हालांकि सलमान खान इस पर हामी भरेंगे या नहीं? यह कहा नहीं जा सकता। क्यों की सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में है। जिसके चलते सलमान और अर्जुन के बीच काफी दूरी आ गई हैं।

यह भी पढ़े: Congraulations: शाहिद कपूर ने अपने 41वें जन्मदिन पर खुदकों को दिया करोड़ों का तोहफा

बॉलीवुड में सलमान खान को भाई जान इसीलिए भी कहा जाता है, क्योंकि वह लोगों के कैरियर बनाने और बचाने में एक्सपर्ट है। फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) के शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसके बाद वह ‘पठान’ (Pathan) की शूटिंग को पूरा करेंगे। और साल के अंत में अपनी आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) की शूटिंग को भी शुरू कर देंगे। वही अर्जुन कपूर भी अपनी आगामी फिल्म ‘एक विलन 2’ (Ek Villain 2) की तैयारियों में लग चुके हैं।

यह भी पढ़े: Breaking! प्रज्ञा कपूर ने ऐसे किया बॉलीवुड कलाकारों का शुक्रिया ‘एक साथ फाउंडेशन’ की दूसरी वर्षगांठ पर

ताज़ा ख़बरें