Salman Khan-Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सलमान खान बने शहनाज गिल के सहारा, पार्टी में कार में बिठाकर किया एक्ट्रेस को विदा 

एक्ट्रेस शहनाज गिल जहां जाए और महफ़िल की जान ना बने ऐसा हो नहीं सकता। अर्पिता खान और आयुष शर्मा की ईद पार्टी में सलमान खान और शहनाज गिल ने अपने अनोखे बॉन्ड से दर्शकों का दिल ही जीत लिया हैं

Salman Khan-Shehnaaz Gill At Eid Bash: बिग बॉस 13 से पॉपुलर हुई पंजाब की कटरीना कैफ ‘शहनाज गिल’ की पॉपुलैरिटी में आए दिन इजाफा होता हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज बुरी तरह टूटी मगर उन्होंने खुद को बखूबी संभाला और बस आगे बढ़ते चली जा रही हैं। वही उनके फैंन्स भी शहनाज गिल पर जमकर अपना प्यार बरसाते हैं। शहनाज गिल की मसिमियत हर किसी का दिल जीत लेती हैं। वही उनके इस मासूमियत के दीवाने खुद बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी हैं। तभी दबंग सलमान खान शहनाज गिल की हर विश भी पूरी कर उनका सहारा बनते नजर आते रहते हैं। 

बीते रात सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने अपने घर ईद की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड जगत के तमाम सेलेब्स नजर आए। वही इस पार्टी की जान भाईजान सलमान खान और शहनाज गिल बने। शहनाज गिल ने अपने अदाओं से पार्टी की सारी लाइमलाइट बटोरी। पार्टी में काले रंग के पंजाबी सूट में शहनाज गिल कहर ढाती हुई नजर आई। इस पार्टी में सलमान खान भी पहुंचे थे। दबंग सलमान खान के साथ शहनाज गिल का वीडियो इस वक़्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं।

इस वायरल वीडियो में शहनाज गिल और सलमान खान को एक साथ देखा जा सकता हैं। इस दौरान शहनाज गिल सलमान खान को गले लागते भी नजर आई। और भाईजान सलमान खान के साथ खूब बातें करते हुए भी दिखाई दी हैं। इस वीडियो में जिस तरह से सलमान खान और शहनाज गिल का बॉन्ड देखने को मिल रहा हैं वह ऑडियंस को बेहद ज्यादा पसंद आ रहा हैं। दोनों को एक साथ देख फैंन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

वही सलमान खान और शहनाज गिल का जो वीडियो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा हैं, उसमें दबंग सलमान खान का हाथ पकड़ते हुए शहनाज गिल उनके खींचते हुए अपने कार तक लेकर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। और सलमान से यह डिमांड करती है की ‘छोड़ के आओ मुझे।’ ऐसे में सलमान खान भी शहनाज की इस डिमांड को पूरा करते नजर आए। सलमान खान शहनाज गिल को उनके कार तक छोड़ने गए और उन्हें गाडी में बिठाकर वापस भेज दिया। 

खबरें यह भी हैं की बिग बॉस फेम शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी। वह सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली ‘ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में वह एक अहम किरदार में नजर आएंगी। 

ये भी पढ़े: Latest: ब्रेकअप की खबरो के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी एक साथ पहुंचे पार्टी में, लेकिन पपराजी को एक साथ पोज़ देने से…

ताज़ा ख़बरें