Saina Teaser Out: Saina Nehwal के लुक में Parineeti Chopra ने चुराया फैंस का दिल

फिल्म 'साइना' में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के किरदार में कमाल की दिख रही हैं।

Saina Teaser Out: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में साल 2020 की वजह से कई नुक्सान देखने को मिले है। वही अब 2021 में जैसे ही सरकार ने कुछ नियमों का पालन करते हुए सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दी तो अब बैक-टू-बैक कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ रही हैं। वही अब परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘साइना (Saina)’ का भी जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है।

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की इस बायोपिक में परिणीति चोपड़ा लीड किरदार निभा रही हैं। आज ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें परिणीति चोपड़ा का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। परिणीति हूबहू साइना नेहवाल जैसी दिख रहीं हैं।

ये भी पढ़े: Taapsee Pannu और Anurag Kashyap के घर से IT ने जब्त किया लैपटॉप-फोन, आगे और भी हो सकती है कार्रवाई

आपको बता दे, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के किरदार में कमाल की दिख रही हैं। वही एक मिनट 23 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत देश में बेटी और बेटा को लेकर भेदभाव वाली मानसिकता से शुरू हुई है। ‘साइना’ के टीजर के बैकग्राउंड परिणीति चोपड़ा अपनी आवाज के जरिए साइना नेहवाल की लाइफ जर्नी के बारे में बड़े ही दिलचस्प तरीके से जानकारी शेयर करते दिखीं।

Saina Teaser Out

परिणीति चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर यह टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसको देखने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। परिणीति स्टारर ये फिल्म ‘साइना’ 26 मार्च को र‍िलीज हो रही है। इसमें मानव कौल साइना के कोच पुलैला गोपीचंद के रोल में दिखेंगे।

मालूम हो अमोल गुप्‍ते के निर्देशन में बनी इस फ‍िल्‍म ‘साइना’ में परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल के लुक में बिल्कुल फिट दिख रही हैं। टीजर की शुरुआत होती है एक दमदार डायलॉगसुनने को मिलता है, जिसमें वह कह रही है- ‘देश की आबादी सवा 100 करोड़ और उसमें आधी महिलाएं। राजा बेटा कॉलेज जाएगा मेरा और बेटी चूल्‍हा फूंकेगी।18 साल की होते ही हाथ पीले और स्‍टोरी फ‍िनिश, पर मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, करछी-तवे के बदले में पकड़ी मैंने तलवार!’

ताज़ा ख़बरें