Russia-Ukraine war: प्रियंका चोपड़ा ने दुनियाभर के लीडर्स से मांगी यूक्रेन के लिए मदद

यूक्रेने और रूस के बीच चल रहे युद्ध में वहां के बच्चे इस वक्त सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। जिनके लिए अभिनेत्री प्रियंका ने चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर के लीडर्स से मदद मांगी है।

Russia-Ukraine war: दुनियाभर में इस वक्त यूक्रेने और रूस के बीच चल रहे युद्ध(Russia-Ukraine war) की खबरें छाई हुई हैं। ज्यादातर लोगों का ये मानना है इस युद्ध को जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी खत्म कर देना चाहिए। इसी सिलसिले में कई बॉलीवुड अभिनेता भी इस युद्ध को खत्म करने के सहयोग में अपील करते नजर आए हैं। जिसमे अब  बॉलिवुड की इंटरनैशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) नाम भी जुड़ गया है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो दुनिया के सभी लीडर्स से युद्ध के कारण परेशान  हो रहे लोगों की मदद करने की अपील की है।

प्रियंका ने वीडियो में क्या अपील की?

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रियंका चोपड़ा के वीडियो में वो कह रही हैं। की दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बुरी स्थिति पूर्वी यूरोप में रहने वाले लोग हैं। खासकर की वहा के बच्चे जो इस वक्त सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इन बच्चो को तुरंत दुनिया की सरकारों से मदद मिलनी चाहिए, मै ये वीडियो इसीलिए बना रही हूँ की ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये बात पहुच सके। साथ ही प्रियंका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ‘दुनिया के नेताओ, हमें और आपको इन लोगों के लिए खड़े होने की जरूरत हैं ताकि उन्हें मदद पहुंचे। हम बस दूर खड़े होकर ये सब नहीं देख सकते।

कब शुरू हुआ था युद्ध?    

इन दोनों देशों के बीच काफी लम्बे समय से अनबन चल रही थी। जिसके बाद 24 फरवरी को अचानक रूस के राष्ट्रपति  ने  यूक्रेन पर हमला करने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद से ये युद्ध रुकने का नाम ही नही ले रहा है। बस लगातार वहां से युद्ध की भयानक तस्वीरें आ रही हैं जिसमे खासतौर पर  बच्चें काफी बुरी हालत में नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट

अपने सभी फैन्स को अब प्रियंका हॉलिवुड फिल्म ‘टेक्सट फॉर यू’ में नजर आएंगी। इससे पहले वो फिल्म ‘द मैट्रिक्स रेजरेक्शंस’ में नजर आई थीं। साथ ही उनकी हालही में आई बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो उन्होंने  फरहान अख्तर के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ भी साइन की शूटिंग कम्पलीट की है।

ये भी पढ़ें:  The Conversion: कई गंभीर मुद्दों पर बनी फिल्म को लेकर डायरेक्टर विनोद तिवारी ने दिया बेबाक इंटरव्यू

ताज़ा ख़बरें