Shocking!! रेमो डिसूजा के बहनोई जेसन वॉटकिंस का हुआ निधन, अपने घर पर पाए गए मृत

कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) के बहनोई जेसन वाटकिंस (Jason Watkins) का बीती रात 20 जनवरी को निधन हो गया। जानें पूरी बात

Remo D’Souza Brother In Law Found Dead: कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) के बहनोई जेसन वाटकिंस (Jason Watkins) का बीती रात 20 जनवरी को निधन हो गया। वह मिल्लत नगर स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। उनकी मृत्यु के बाद, उनकी बहन लिजेल डिसूजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी तस्वीर साझा की। वह जेसन वॉटकिंस के आकस्मिक निधन से उभर नहीं पा रही है।

रेमो डिसूजा ने जेसन वॉटकिंस की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘क्यों??????? तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो। मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी’। उन्होंने अपनी मां के साथ उनकी एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, “सॉरी मॉम आई फेल यू”।

ये भी पढ़ें: Exclusive: जानिए कौन कर रहा है अल्लू अर्जुन की ‘अला वैकुंठपुरमलो’ के हिंदी डब को रोकने की कोशिश?

रेमो डिसूजा की पत्नी और जेसन की बहन लिजेल डिसूजा ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। जिसपर कैप्शन में उन्होंने लिखा- “क्यों ??????? आप मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं। मैं आपको कभी माफ नहीं करूंगी”.

परिवार के एक करीबी दोस्त ने ईटाइम्स को वाटकिंस के निधन की खबर की पुष्टि की। एक चिकित्सा अधिकारी ने ईटाइम्स को बताया कि जेसन को कूपर अस्पताल लाया गया था। ओशिवारा पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया कर रही है। रेमो और लिजेल फिलहाल गोवा में हैं जहां वे एक शादी में शामिल होने गए थे। जेसन वॉटकिंस फिल्म इंडस्ट्री में काफी सालों से काम कर रहे थे। उन्होंने रेमो डिसूजा के सभी प्रोजेक्ट्स में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया।

ये भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha: क्या आमिर खान की फ़िल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 2022 में बैसाखी पर नहीं होगी रिलीज़?

ताज़ा ख़बरें