6 साल की शादी को तोड़ने जा रहे है Rapper Raftaar, पत्नी से ले रहे है तलाक

Rapper Raftaar Divorce - रैपर रफ्तार अक्सर अपने गानों के लिए खूब जाना चाहते हैं। उनके गाने दर्शकों के सर चढ़कर बोलते हैं। रैपर रफ्तार अपनी पत्नी कोमल बोहरा को शादी के 6 साल बाद देने जा रहे हैं तलाक, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Rapper Raftaar Divorce : बॉलीवुड के मशहूर रैपर रफ्तार (Rapper Raftaar) अपने गाने को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। रफ्तार के गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यही नहीं बल्कि रफ्तार दर्शकों के फेवरेट रैपर में से एक हैं। आपको बता दें कि रफ्तार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं जो कि उनके फैंस के दिलों दिमाग पर छाया रहता है। यही नहीं बल्कि रफ्तार को रोडीज के जज के तौर पर भी काफी जाना जाता है। जज के रूप में भी उन्होंने काफी पापुलैरिटी हासिल की है। लेकिन अब रफ्तार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर रैपर रफ्तार (Rapper Raftaar) अपनी 6 साल की शादी को खत्म करने जा रहे हैं। जी हां, रैपर रफ्तार ने अपनी वाइफ कोमल बोहरा से 6 साल तक शादी के बंधन में बंधने के बाद, अब उनसे अलग होने का फैसला कर रहे हैं। आप बता दें कि खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले काफी लंबे समय से रफ्तार अपनी पत्नी से दूरी बनाए हुए थे। लेकिन अब दोनों अलग हो रहे हैं। बता दें कि साल 2020 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी भी दी थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि रैपर रफ्तार (Rapper Raftaar) और उनकी वाइफ कोमल कि तलाक के सारे लीगल काम भी शुरू हो चुके हैं। ऐसे में अब रफ्तार और कोमल आने वाले 6 अक्टूबर 2022 को अपने तलाक के पेपर पर साइन करने वाले हैं, जिसके बाद दोनों की राहें हमेशा हमेशा के लिए जुदा हो जाएंगे। बता दें कि इन खबरों पर अभी तक रफ्तार या उनकी वाइफ का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। मगर इस खबर ने उनके फैंस का दिल यकीनन तोड़ ही दिया है। आपको बता दें कि रफ्तार और कोमल के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में रफ्तार और कोमल ने एक दूसरे के साथ शादी कर ली। मगर अब 6 साल के शादी के बंधन में रहने के बाद यह दोनों एक दूसरे से अपनी राहें अलग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Anupamaa सीरियल में अपने किरदार को लेकर Sudhanshu Pandey ने कही यह बात !

ताज़ा ख़बरें