Ranveer Singh और Rohit Shetty की Cirkus देख गुस्से में तिलमिलाई ऑडियंस, कहा -‘हमारे पैसे वापस करो…’

Cirkus Twitter Review : रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगडे से सजी फिल्म सर्कस आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस ने जमकर दिया अपना रिएक्शन। पढ़ें पूरी खबर।

Cirkus Twitter Review : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की फिल्म सर्कस (Cirkus) ने फाइनली आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दिया है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने डायरेक्ट किया है। जबसे इस फिल्म की अनाउंसमेंट की गई थी, तबसे दर्शक इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं थे। वही अब जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो दर्शक इससे काफी खफा नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सर्कस (Cirkus) को देखने के बाद दर्शकों ने इसे लेकर ट्विटर पर अपना रिएक्शन शेयर किया है। ऐसे में जहां कुछ लोग इस फिल्म को खराब बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग रणवीर सिंह से अपना पैसा वापस करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल इस फिल्म को देखने के बाद लोगों का गुस्सा ट्विटर पर साफ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि,’ सर्कस का इंटरवल हो गया है। जैसी सोची थी,वैसी ही चल रही है। बकवास डायलॉग्स, ओवरएक्टिंग, बहुत ब्राइट और ओवरसैचुरेटेड बैकग्राउंड, जो पूरी मूवी थीम को नकली सा फील करवा रहे हैं और अभी तक हंसी भी नहीं आई है। क्यों रोहित क्यों?

देखें ट्वीट्स :

तो वहीं दूसरी यूज़र ने इस फिल्म को खराब बताते हुए कहा कि,’ रणवीर सिंह की सर्कस डिजास्टर है।’ ऐसे में हर कोई इस फिल्म से काफी खफा नजर आ रहा है। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। वही इस फिल्म में रणवीर सिंह की वाइफ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का कैमियो भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेरती हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें : स्टाइलिस्ट Mohit Rai के बर्थडे बैश में Sonakshi Sinha, Mouni Roy, Huma Qureshi और Mira Rajput समेत यह सितारें आए नजर

ताज़ा ख़बरें