Gully Boy के बाद फिर साथ आ रहे हैं Ranveer Singh और Alia Bhatt

Gully Boy के बाद Alia Bhatt और Ranveer Singh की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल करने को है तैयार।

Alia Bhatt और Ranveer Singh की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।  इसमें कोई शक की बात नहीं की दोनों ही बहुत अच्छे एक्टर्स हैं और दोनों जब स्क्रीन पर साथ आते हैं तो कमाल ही करते हैं।  आलिया और रणवीर ने काफी प्रोजेक्ट्स साथ में किये हैं  जिसमे से अधिकतर ब्रांड एंडोर्समेंट्स हैं।  2019 में आलिया और रणवीर Gully Boy में नज़र आये थे और काफी तारीफें और अवार्ड बटोरे थे।  तभी से लोगों की डिमांड है की आलिया और रणवीर एक बार फिर साथ आएं और दर्शकों का मनोरजन करें। 

और अब ऐसी ही एक खुशखबरी है।  सुनने में आ रहा है की ये दोनों करन जोहर (Karan Johar) की एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं।  करन खुद इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे और इस फिल्म की शूटिंग जून ये जुलाई में शुरू हो सकती है।  फिल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी तो नहीं है अभी पर शायद ये एक लव स्टोरी हो सकती है।  रणवीर काफी मॉडर्न अवतार में नज़र आएंगे।  और मॉडर्न बोलें तो फंकी जैकेट्स, और रिप्पड जीन्स के साथ बिंदास ऐटिटूड में दिखेंगे रणवीर। फिल्म काफी light – hearted बताई जा रही है जिसमे कोई सोशल मैसेज नहीं होगा पर ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन होगा। 

करन इससे पहले फिल्म ‘Takht’ पर काम कर रहे थे।  तख़्त एक हिस्टोरिकल ड्रामा है जिसमे हैं बॉलीवुड के कई A-लिस्टर्स।  फिल्म पर काम करते करते करन थोड़ा एग्जॉस्ट हो गए थे और ब्रेक लेना चाहते थे।  तभी उन्होंने सोचा की क्यों ना एक light – hearted रोमांटिक फिल्म बनाई जाय।  तो बस फिर Alia और रणवीर को फ़ोन घुमाया और कर लिया finalise.  

इसके आलावा Alia Bhatt नज़र आयंगी फिल्म ‘Gangubai Kathiawadi  में’ और Ranveer राह देख रहे हैं अपनी फिल्म ’83 के रिलीज़ का। 

ताज़ा ख़बरें