Ranbir Kapoor Viral Video: ऐड शूट के लिए रणबीर कपूर लड़कियों की तरह रेडी होकर आए सामने

हाल ही में एक विज्ञापन के लिए, रणबीर एक महिला की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से बदल गए। एक ऐड शूट के लिए उन्हें लड़की के अवतार में देखा गया।

Ranbir Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ जाते है। एक्टर को उनके यूनिक स्टाइल के लिए जाना जाता है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर रणबीर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे वो एक लड़की की तरह सजते हुए नजर आ रहे है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और रणबीर के फैंस अपने पसंदीदा एक्टर का ये लुक देखकर हैरान हो गए है। दरअसल, हाल ही में एक विज्ञापन के लिए, रणबीर (Ranbir Kapoor Ad Shoot) एक महिला की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से बदल गए। एक ऐड शूट के लिए उन्हें लड़की के अवतार में देखा गया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में रणबीर (Ranbir Kapoor Images) को एक कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है, वही उनके अगल-बगल कई कलाकार उनके लुक को तैयार करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अभिनेता को अपना फोन चेक करते, च्युइंग गम चबाते और अपने नाखूनों के सूखने का इंतजार करते हुए भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीतिशील (Preetisheel) ने इसे कैप्शन दिया- “All in a day’s work! Transforming #RanbirKapoor into a female character for a TVC.

हाल ही में रणबीर कपूर ने गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ अपनी शादी की खबरें सामने आने के बाद सुर्खियां बटोरी थीं। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी चर्चा है कि आलिया और रणबीर दिसंबर 2021 में शादी कर सकते हैं। हालाँकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर करण मल्होत्रा ​​निर्देशित शमशेरा में नजर आएंगे, जिसमें वाणी कपूर और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा, रणबीर के पास दो दिलचस्प प्रोजेक्ट्स भी हैं जिनमें आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और वाणी कपूर के साथ अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र और परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर के साथ संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल शामिल हैं, जो अगले साल दशहरे पर रिलीज़ होने की संभावना है।

ये भी पढ़े: Rajkummar Rao और Bhumi Pednekar स्टारर ‘Badhaai Do’ 2022 के रिपब्लिक डे वीकेंड पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज

ताज़ा ख़बरें