Shocking! दीपिका के चलते अक्षय कुमार और रणबीर कपूर हुए एक दूसरे के खिलाफ

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार से दुश्मनी मोल लेली रणबीर कपूर ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए। जानिए क्या है पूरी बात...

Akshay Vs Ranbir: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पूरी कोशिश करते हैं खुद को कॉन्ट्रोवर्सी से बचाए रखने की। पर अभिनेता होने के कारण ऐसे, नहीं तो वैसे वह हेडलाइंस का हिसाब बन ही जाते हैं। वैसे तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से कोई भी दुश्मनी नहीं रखना चाहेगा। लेकिन बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने यह गुस्ताखी कर दी। इतना ही नहीं रणबीर तो पूरी तरह से अक्षय कुमार को इग्नोर भी करते हैं। वही अक्षय कुमार भी रणबीर से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बात नहीं करते। और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को इस दुश्मनी का कारण बताया जाता है।

साल 2009 में निखिल आडवाणी (Nikkhil Advani) द्वारा डिफेक्टेड फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ (Chandni Chowk to China) रिलीज हुई थी। अक्षर दीपिका के अलावा मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) जैसे कलाकार होने के बावजूद यह फिल्म पिट गई थी। बॉक्स ऑफिस पर तो इस फिल्म ने कुछ भी नहीं कमाया। लेकिन इस फिल्म के चलते अक्षय कुमार ने बैठे-बिठाए एक दुश्मन जरूर बना लिया। दरअसल चांदनी चौक टू चाइना की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी। और यह सब जानते हैं कि रणबीर एक सख्त बॉयफ्रेंड है। जैसे ही उन्हें पता लगा कि दीपिका इस फिल्म के सूट के लिए अक्षय कुमार के संग चाइना जा रही हैं, वैसे ही वह बौखला उठे। रणबीर ने इस बात को लेकर इतना रिएक्ट किया कि यह खबर अक्षय कुमार तक पहुंच गई। और यहीं से इन दोनों के दुश्मनी की शुरुआत हुई।

हालांकि दीपिका पादुकोण का इस पूरे मामले में सीधे कोई संबंध नहीं है। फिर भी रणबीर कपूर के फैंस और अक्षय कुमार के फैंस लगातार उन्हें ही इनकी दुश्मनी का कारण बताते हैं। और यह बात ने सबसे ज्यादा तूल तब पकड़ा, जब दीपिका और रणबीर ने एक दूसरे से किनारा कर लिया था। वर्तमान की बात कर ले तो दीपिका पदुकोण अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वहीं रणबीर कपूर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ रिलेशनशिप में है।

यह भी पढ़े: Radhe Shyam: नई क्लिप को देख आप हो जाएंगे हैरान, प्रभास के इस रूप से होंगें रूबरू

अब बात अगर अक्षय कुमार के फिल्मों की करें तो, जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म्स ‘बच्चन पांडे’ (Bachchan Pandey), ‘पृथ्वीराज’ (Prithviraj), और ‘रामसेतु’ (Ram Setu) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हो जाएगी। इतना ही नहीं साल के खत्म होते होते अक्षय कुमार की चौथी फिल्म ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan) भी सिनेमाघरों तक पहुंच जाएगी। इन सब के साथ अक्षय ने इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) संग अपनी आगामी फिल्म की घोषणा भी कर दी है।

यह भी पढ़े: Shocking! प्रकाश राज ने खरीदे परेश रावल की फिल्म ‘डियर फॉदर’ के राइट्स

ताज़ा ख़बरें