Rajkummar Rao की फिल्म  HIT: The First Case का ट्रेलर हुआ रिलीज, इंटेंस रोल में दिखा एक्टर का किरदार 

HIT: The First Case Trailer - बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा पहली बार फिल्म हिट: द फर्स्ट केस से एक साथ काम करने जा रहे हैं। अब इस फिल्म का दमदार ट्रेलर हो गया हैं रिलीज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

HIT: The First Case Trailer : बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने अपने दमदार एक्टिंग से फ़िल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। आज उनके एक्टिंग के लोग कायल हैं। अपने एक्टिंग के तमाम रंग पर्दे पर दिखा चुके एक्टर राजकुमार रओ अब एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने हाज़िर होने जा रहे हैं। आपको बता दे कि राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म हिट : द फर्स्ट केस (HIT: The First Case) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यहां हिट का मतलब होमिसाइड इंटरवेंशन टीम है। 

दरअसल आपको बता दे कि हिट: द फर्स्ट केस (HIT: The First Case) में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार (Rajkummar Rao) के साथ लीड रोल में बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) उनके गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आ रही हैं। वही इस फिल्म में उनके अलावा एक्टर दलीप ताहिल, मिलिंद गुनाजी, शिल्पा शुक्ला और संजय नरवेकर भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि राजकुमार राव की फिल्म हिट: द फर्स्ट केस इसी नाम की एक तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है और ओरिजिनल फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर सैलेश कौलानु ने ही इसका हिंदी निर्देशन भी किया है। 

आपको बता दें कि हिट : द फर्स्ट केस (HIT: The First Case) फिल्म में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे जो एक गुमशुदा महिला की तलाश में जुटा है। इस फिल्म से पहली बार राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्क्रीन स्पेस शेयर करनेवाले हैं। बता दे कि यह फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

ये भी पढ़ें : What ! बारिश के मौसम में Urfi Javed ने खुद को लपेटा बिजली की तारों में, वीडियो देख फैंस हुए परेशान

ताज़ा ख़बरें