Salman Khan का घोड़ा बताकर महिला से ठगे गए 12 लाख रुपये, राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में याचिका दाखिल

जोधपुर की एक महिला को सलमान खान का घोड़ा बताकर बेच दिया गया है। उस महिला से कथित रूप से सलमान के घोड़े की 12 लाख रुपए कीमत वसूली गई है।

Salman Khan Horse: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों कई विवादों को लेकर मीडिया की हेडलाइंस में बने हुए है। अब एक बार फिर उनका नाम एक और विवाद से जुड़ गया है। दरअसल खास बात यह है कि यह विवाद भी जोधपुर से जुड़ा है। बता दे यह मामला सीधे तो उनसे नहीं जुड़ा है, लेकिन फिर भी इस विवाद में भी सलमान खान (Salman Khan Horse) का नाम जोड़ा गया है। दरअसल हुआ यू जोधपुर की एक महिला को सलमान खान का घोड़ा बताकर बेच दिया गया है। उस महिला से कथित रूप से सलमान के घोड़े की 12 लाख रुपए कीमत वसूली गई है।

महिला से 12 लाख रुपए ठगे गए

दरअसल घोड़े के बदले पैसे देने के बाद ही महिला को महसूस हुआ की उसे ठगा जा रहा है। इसके बाद महिला ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। वही दूसरी ओर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस बात से नाराज होकर महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने जोधपुर पुलिस अधीक्षक को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि सलमान के साथ घोड़े की एक फोटो दिखाकर उससे 12 लाख रुपए ठगे गए है।

ये भी पढ़े: इस वजह से Raj Kapoor और उनके छोटे बेटे Rajiv Kapoor का रिश्ता हुआ था खराब

आरोपियों ने कहा वो सलमान के घोड़े बेचते रहते है

आरोपियों ने महिला को बताया कि, वे सलमान को घोड़े बेचते रहते हैं। लेकिन एक्टर अपना यह घोड़ा बेचना चाहते हैं। इस घोड़े को खरीदने के बाद आप कभी भी बेचेंगी तो आपको लाखों रुपए का लाभ होगा। पीड़िता का कहना है हाई प्रोफाइल होने से पुलिस इस मामले की जांच नहीं कर रही है।

महिला का नाम है संतोष भाटी

आपको बताते चले धोखाधड़ी की शिकार महिला का नाम संतोष भाटी है। वह घाचियों की ढाणी सांगरिया की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि निर्भय सिंह, राजप्रीत और अन्य ने उसके साथ घोड़ा बेचने का सौदा किया था। आरोपियों ने कहा कि उनके पास बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का घोड़ा है। इसके लिए उन्होंने सलमान के साथ घोड़े की फोटो दिखाई। आरोपियों ने इस घोड़े के लिए उनसे 12 लाख रुपये देने को कहा। महिला ने इसके लिए 11 लाख रुपए चेक और 1 लाख रुपये कैश दे दिए। लेकिन इसके बाद भी घोड़ा नहीं दिया।

जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश

पीड़िता के वकील प्रवीण दयाल दवे ने बताया कि पीड़िता ने जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 0018/2021 के तहत निष्पक्ष जांच न करने पर राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में याचिका दाखिल की। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने संबंधित पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

ताज़ा ख़बरें