Raj Kundra Pornography Case: राज कुंद्रा के खिलाफ लगभग 1500 पेज की चार्जशीट दर्ज, शिल्पा शेट्टी ने दिया ऐसा रिएक्शन

राज कुंद्रा केस में मुंबई पुल‍िस ने जानकारी साझा की है क‍ि चार्टशीट में 43 गवाहों के बयान र‍िकॉर्ड क‍िए गए हैं। इन 43 गवाहों में राज कुंद्रा की पत्‍नी और एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी और शर्ल‍िन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का नाम भी शाम‍िल हैं।

Raj Kundra Pornography Case Chargesheet: राज कुंद्रा (Raj Kundra Pornography Case) का केस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है दरअसल मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुधवार को पोर्नोग्राफी मामले (Pornography Case) में 1500 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश करदी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार मुंबई पुल‍िस ने जानकारी साझा की है क‍ि चार्टशीट में 43 गवाहों के बयान र‍िकॉर्ड क‍िए गए हैं। इन 43 गवाहों में राज कुंद्रा की पत्‍नी और एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी और शर्ल‍िन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का नाम भी शाम‍िल हैं।

बता दें, राज कुंद्रा 19 जुलाई 2021 से जेल में हैं। उन्हें कथित रूप से पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा की जमानत अर्जी पर सत्र न्यायालय में एक बार फिर से 16 सितंबर को सुनवाई होगी। बता दें, 8 सितंबर को राज कुंद्रा के वकीलों द्वारा कोर्ट से अगली तारीख की मांग की गई थी, जिसके बाद सुनवाई की अगली तारीख 16 सितंबर दी गई।

वहीं, दूसरी तरफ राज कुंद्रा (Raj Kundra Pornography Case Chargesheet) के पोर्नोग्राफी केस (Pornography Case) के बीच बुधवार को ही श‍िल्‍पा शेट्टी वेष्‍णो देवी दर्शन के लिए पहुंच गई हैं। राज कुंद्रा के जेल जाने के बाद से ही श‍िल्‍पा कुछ द‍िन कैमरों की नजरों से दूर रहीं लेकिन उसके बाद फिर से अपने काम पर लौट गईं। हाल ही में श‍िल्‍पा ने अपने बच्‍चों के साथ गणेशोत्‍सव भी मनाया।

राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में आने के बाद से लगातार शिल्पा शेट्टी भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर ये भी आई थी कि शिल्पा शेट्टी अब पति राज कुंद्रा का घर छोड़ अपना और अपने बच्चों के जीवन के लिए प्लानिंग कर रही हैं। हाल ही में, बॉलीवुड हंगामा में प्रकाशित हुई एक खबर के अनुसार एक्ट्रेस के करीबी दोस्तों ने ये दावा किया है कि वह राज कुंद्रा से दूर जीवन की योजना बना रही हैं। राज और शिल्पा के दो बच्चे हैं – बेटा वियान और बेटी समीशा। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी 2009 में हुई थी।

ये भी पढ़े: ‘भूत पुलिस’ में Yami Gautam को हॉरर अवतार में आने में लगते थे तीन घंटे

ताज़ा ख़बरें