Raj Kundra Case: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ऑफिस में मिला सर्वर, बढ़ सकती हैं उनकी मुश्किलें

मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा (Raj Kundra Business) के ऑफ‍िस से सर्वर बरामद किया है। केस को लेकर पुलिस को शक है कि इस सर्वर का इस्तेमाल, पोर्नोग्राफ‍िक कंटेंट को ऐप और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करने के लिए किया जाता था। पुलिस आईटी प्रोफेशनल्स की मदद से मामले की तेजी से जांच कर रही है।

Raj Kundra Case Updates: राज कुंद्रा केस को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी सनसनी मच गयी है। दरअसल पोर्नोग्राफ‍ी कंटेंट मामले में मुंबई पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए श‍िल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्क‍िलें अब बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा (Raj Kundra Business) के ऑफ‍िस से सर्वर बरामद किया है।

केस को लेकर पुलिस को शक है कि इस सर्वर का इस्तेमाल, पोर्नोग्राफ‍िक कंटेंट को ऐप और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करने के लिए किया जाता था। पुलिस आईटी प्रोफेशनल्स की मदद से मामले की तेजी से जांच कर रही है।

राज कुंद्रा (Raj Kundra App) के ऑफ‍िस से पुलिस के हाथ जो सर्वर लगा है उससे राज (Raj Kundra Videos) के ख‍िलाफ सारी पोल खोल सकती है। इस सर्वर के अलावा पुलिस ने फोन भी सीज किया है जिसे फोरेंस‍िक एनालाइस‍िस के लिए भेजा जाएगा। सर्वर और फोन जैसे दो बड़े सबूत राज कुंद्रा मामले में कई राज खोल सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक पुलिस ने राज कुंद्रा (Raj Kundra Photos) के व्हाट्सएप चैट से कई खुलासे किए हैं। राज कुंद्रा और उनकी टीम H अकाउंट नाम से एक ग्रुप व्हाट्सएप चलाते थे। राज कुंद्रा इसके एडमिन थे। इसी के साथ 4 लोग इसके मेंबर थे। इस ग्रुप में मॉडल्स की पेमेंट्स और और रेवेन्यू को लेकर बातचीत की जाती थी। वहीँ कुछ नई व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं।

बता दें फरवरी 2021 में पुलिस ने पोर्नोग्राफी कंटेट को लेकर केस दर्ज किया। इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से एक राज कुंद्रा (Shlpa Shetty Husband) भी हैं। 19 जुलाई देर रात गिरफ्तारी के बाद उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े: Kangana Ranaut ने Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद दिया शॉकिंग रिएक्शन, देखें पूरी खबर

ताज़ा ख़बरें