पंजाब के पॉपुलर सिंगर Jaani का हुआ भयंकर Accident, कार की तस्वीर देख कांप जाएँगी आपकी रूह

खबरों के मुताबिक, जानी के अलावा कार में उनके दो दोस्त भी सवार थे। वही मिली जानकारी से पता चला है कि कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं।

Punjabi Singer Jaani Accident: मशहूर पंजाबी गीतकार व सिंगर जानी (Jaani) की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। बता दे, जानी की फ़ॉर्चूंनर गाड़ी का बहुत ही भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। सामने आ रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि गाडी हाईवे पर उलटी पड़ी हैं। खबरों के मुताबिक, जानी के अलावा कार में उनके दो दोस्त भी सवार थे। वही मिली जानकारी से पता चला है कि कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। बता दें कि गीतकार जानी ने ‘पछताओगे’ और ‘बारिश की जाए’ जैसे हिट सॉन्ग लिखे हैं। जिसने लोगो के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ दी हैं।

लिरिक्स राइटर जानी (Lyrics Writer Jaani) ने अपना करियर साल 2021 में शुरू किया था। उनके गाने शांत सिपाही को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। जानी के गाने उनके फैंस को हंसते-रूलाते हैं तो वह दर्द भरे और रोमांटिक गाने लिखने में भी माहिर हैं। साल 2013 में सुपरहिट हुआ गाना ‘सोच (Soch)’ जानी की कलम से ही निकला है। इस गाने को हार्टी संधू ने गाया था। गाने में हिमांशी खुराना नजर आई थीं, बाद में इसी गाने को फिल्म एयरलिफ्ट में भी नये वर्जन के साथ लाया गया था। जानी ने सरगुन मेहता का सुपरहिट गाना ‘किस्मत (Kismat)’ लिखा है। वहीं तारा और जोकर जैसे गाने भी जानी के लिए लिखे हैं जो बहुत फेमस रहे।

आपको बताते चले 33 वर्षीय जानी पंजाब के गिद्दड़बाहा (Giddarbaha) श्री मुक्तसर साहिब ज़िले के रहने वाले हैं। उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। लेकिन बचपन से ही उनका रूझान संगीत की ओर रहा है। जानी ने साल 2008 में नेहा चौहान अरोरा से शादी की थी जो एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। इसी साल मई में जानी एक बेटे के पिता बने हैं। जानी की अपनी म्यूजिक कंपनी डेसी मेलिडीज है। इसी के अंडर वह अपने सभी गाने कंपोज करते हैं। जानी के एक्सीडेंट की खबर से इंटरनेट पर तहलका मच गया हैं। उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: क्या Hrithik Roshan और Saba Azad करने जा रहे हैं शादी? जानिए ज्योतिषी की भविष्यवाणी

ताज़ा ख़बरें