Priyanka Chopra की बेटी की तस्वीर हुई वायरल, नानी की गोद में नजर आईं क्यूट मालती

प्रियंका ने जो अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की है उसमें वो तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं- मां मधु चोपड़ा, बेटी प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस। इस तस्वीर में मालती का चेहरा नहीं दिखाया गया है।

Priyanka Chopra Mother Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिला था। पिछले दिनों प्रिंयका ने अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को परेशान कर दिया था और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की फोटो साझा कर दी। इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस खुशी के मारे फूलते नहीं समा रहे हैं।
.
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी बेटी की झलक

आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी मां को बर्थडे विश किया और साथ ही अपनी बेटी की झलक भी दिखाई है। प्रियंका ने जो अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की है उसमें वो तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं- मां मधु चोपड़ा, बेटी प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस। इस तस्वीर में मालती का चेहरा नहीं दिखाया गया है। नानी मधु चोपड़ा कितनी ज्यादा खुश हैं मालती से मिलने के बाद इस बात का अंदाजा आप तस्वीर से ही लगा सकते हैं।

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने मां को बर्थडे पर विश करते हुए लिखा है कि जन्मदिन मुबारक हो मम्मा। आप अपनी इस पॉजिटिव मुस्कान के साथ हमेशा मुस्कुराते रहें. आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती हैं! जितना मैं जानती हूं आपका यूरोप का सोलोट्रिप सबसे अच्छा बर्थडे सेलिब्रेशन था.’ मालती की तरफ से उन्होंने लिखा- ‘लव यू टू मून एंड बैक टू नानी.’

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस इसी साल जनवरी में सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। बता दे इस नाम में प्रियंका चोपड़ा की मां और सासू मां दोनों का नाम शामिल है। मालती काफी मुश्किल हालातों मे पैदा हुई थी. मालती को 100 दिनो बाद एनआईसीयू से घर लाया गया था।

ये भी पढ़ें: जानें आखिर क्यों बालीवुड अदाकारा Kajol के साथ काम करना चाहते है साउथ सुपरस्टार Kichcha Sudeepa

ताज़ा ख़बरें