Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को अब नहीं जरुरत Jonas’ या ‘Chopra’ सरनेमस की, जानिये पूरी बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने क्यों हटाया बरी बरी से आपने सरनेमस को इंस्टाग्राम से? क्या अब उन्हें नहीं है जरुरत उनके सरनेमस की? अगर आप भी जानना चाहते है इन सवालों का जवाब तो यह रिपोर्ट पूरा पढ़े।

Priyanka Chopra Without Surname: प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार बता ही दिया कि क्यों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पहले पति का सरनेम और फिर अपना सरनेम हटाया। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी निक जोनस (Nick Jonas) के साथ जब हुई, तभी से प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) कर दिया था। जिसके बाद बीते महीने प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया तो वह चर्चा का विषय बन गई। कयास लगाया गया कि अब प्रियंका निक से अलग होना चाहती हैं (Priyanka Nick Divorce)। जिस पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने बयान देते हुए बताया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। और अब प्रियंका चोपड़ा ने भी बयान दिया और बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अपने सरनेम को हटा दिया। 

हाल ही में एक इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा से उनके सरनेम को हटाने पर सवाल किया गया। जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम के यूजर नेम को एक सा बनाना था, इसीलिए उन्होंने ऐसा किया। लेकिन उनके ऐसा करने के बाद लोगों ने उनके और उनके पति को लेकर जो अंदाजे लगाया, वह उनके लिए काफी डरावना था। जिसके बाद यह बात तो साफ हो गई कि प्रियंका और निक एक दूसरे से अलग नहीं होंगे। लेकिन इस बात से एक और अफवाह ने जन्म ले लिया है। खबरें आ रही है कि अब प्रियंका चोपड़ा इतनी बड़ी हो गई है, कि उन्हें किसी सरनेम की जरूरत नहीं है। बताया गया है, कि उनकी आने वाली फिल्मों में भी उनका नाम बिना उनके सरनेमस के पुकारा जाएगा। खैर, अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो उनके आने वाली फिल्मों से पता चल ही जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें। 

यह भी पढ़े: Salman Khan Birthday Celebration: सलमान खान ने पपराजी से कहा ‘सांप के काटने के बाद मुस्कुराना मुश्किल’, देखिये वीडियो

ताज़ा ख़बरें