जानिए क्या हैं Priyanka Chopra के इस नए Video का राज, जिसे देख फैंस हुए उत्साहित

दरअसल शेयर किए हुए इस पोस्ट में एक वीडियो देखा जा सकता हैं। जिसमे प्रियंका चोपड़ा का बहुत ही शानदार अंदाज देखा जा सकता हैं।

Priyanka Chopra Latest Updates: बॉलीवुड से हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग से सबका दिल जितने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। आयेदिन एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। मालूम हो वह केवल बीस वर्ष की उम्र से कैमरे के सामने रही है और अब उन्होने अपने लिए सबके दिल में एक जगह बना ली है क्योंकि दुनिया भर में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में जब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया तो पूरी दुनिया का चौंक जाना लाजिमी है। दरअसल शेयर किए हुए इस पोस्ट में एक वीडियो देखा जा सकता हैं। जिसमे प्रियंका चोपड़ा का बहुत ही शानदार अंदाज देखा जा सकता हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra New Instagram Video) ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर करते हुए कुछ ख़ास हिंट दिया है, दरअसल इस साल 26 अगस्त को कुछ बड़ा खुलासा होने का अंदेशा इस पोस्ट कैप्शन से पता चल रहा है, प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- ” मिरर मिरर ऑन द वॉल … मै यह सब बताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती” प्रियंका ने इसे 16 अगस्त को बड़े खुलासे से ठीक 10 दिन पहले पोस्ट किया है। पोस्ट का कमेंट सेक्शन संभावित सुझावों से भरा हुआ है कि उनके प्रशंसकों द्वारा पोस्ट किए जा रहे है। हालांकि अभी कुछ पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दे, प्रियंका चोपड़ा के नाम पर पहले से ही कुछ उद्यम हैं जिनमें एक रेस्तरां, एक होमवेयर ब्रांड शामिल है और एक दर्जन अन्य परियोजनाओं में एक निवेशक है। वह अपने नवीनतम प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ के लिए भी कमर कस रही है। इस ट्रेलब्लेज़र के पास निश्चित रूप से शेष वर्ष के लिए बहुत सारी रोमांचक परियोजनाएँ हैं और इस पोस्ट ने प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है कि नई घोषणा क्या हो सकती है। यह पोस्ट सोशल मीडिया प[पर खूब तेजी से वायरल भी हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Bipasa Basu Pregnant: शादी के 6 साल अब बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द बनाने वाले है पेरेंट्स

ताज़ा ख़बरें