Priyanka Chopra की हॉलीवुड मूवी ‘We Can Be Heroes’ का टीजर हुआ आउट, इस स्टाइलिश लुक में नजर आई एक्ट्रेस

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड के साथ -साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखती है। अब एक्ट्रेस जल्द ही एक हॉलीवुड मूवी में नज़र आने वाली हैं, जिसका नाम 'वी कैन भी हीरोज' ( 'We Can Be Heroes') है।

Movie We Can Be Heroes Teaser: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड के साथ -साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखती है। अब एक्ट्रेस जल्द ही एक हॉलीवुड मूवी में नज़र आने वाली हैं, जिसका नाम ‘वी कैन भी हीरोज’ ( ‘We Can Be Heroes’) है। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म का टीजर शेयर किया है, जिसमें वो अलग लुक में नज़र आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा भले ही इस टीजर में बहुत कम समय के लिए नज़र आई हैं, लेकिन उनके अलग लुक ने सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- “इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने अच्छा वक्त बिताया। इन सुपरकिड्स की नेमेसिस बनकर अच्छा लगा। आपको क्या लगता है कि कौन जीतेगा? नए साल पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग”

Priyanka Chopra Movie We Can Be Heroes Teaser

इस मूवी को रॉबर्ट रॉड्रिगेज ने डायरेक्ट किया है। ये नए साल पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि इस मूवी के अलावा प्रियंका जल्द ही मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू जैसी मूवीज में भी नज़र आएंगी। इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर का भी हिस्सा हैं। आपको बता दे, एक्ट्रेस पहले भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन चुकी हैं। अब एक बार फिर प्रियंका अपनी अदाओं से सबका दिल जितने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने लॉकडाउन पीरियड में पति निक जोनस के साथ बहुत एन्जॉय किया। वही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि दोनों इस समय के दौरान एक-दूसरे के सबसे ज्यादा करीब आ गए है। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म द स्काए इज पिंक थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिलहाल वे राजकुमार राव के साथ फिल्म द व्हाइट टाइगर का हिस्सा हैं। ये फिल्म साल 2020 में ही रिलीज होने जा रही है।

ताज़ा ख़बरें