Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा ने इस ख़ास अंदाज में मनाया अपनी मैनेजर का बर्थडे, देखिये वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में प्रियंका अपनी मैनेजर के लिए एक बड़ा सा केक लेकर आती हैं और ढोल की बीट पर जमकर भांगड़ा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पति निक जोनस भी में नजर आ रहे हैं।

Priyanka Chopra Video: सबको अपना दीवाना बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बानी रहती हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं अपने देसी अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ लॉस एंजिल्स में प्रियंका खूब मज़े कर रही हैं। बता दे प्रियंका ने अपने मैनेजर अंजुला आचार्य (Anjula Acharia) का जन्मदिन एकदम देसी स्टाइल में मनाया जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बता दे प्रियंका ने खुद इस पार्टी को ऑर्गनाइज किया और अपनी मैनेजर को सरप्राइज दिया। इस पार्टी की सबसे खास बात रही कि इसमें प्रियंका (Priyanka Chopra Dance Video) अपने मैनेजर और पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ फुल ऑन देसी स्टाइल में भांगड़ा करती नजर आईं। प्रियंका का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे कुछ ही देर में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में प्रियंका अपनी मैनेजर के लिए एक बड़ा सा केक लेकर आती हैं और ढोल की बीट पर जमकर भांगड़ा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पति निक जोनस भी में नजर आ रहे हैं। प्रियंका के दिये सरप्राइज से उनकी मैनेजर अंजुला आचार्य बेहद खुश नजर आ रही हैं और वो भी ढोल पर भांगड़ा करती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंजुला के साथ एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे की बधाई दी। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान वीडियो में प्रियंका ग्रीन जंपसूट में दिख रही हैं, वहीं उनकी मैनेजर ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में सभी को पार्टी मूड में देखा जा सकता हैं।

इस वायरल हो रहे वीडियो में ओलिव ग्रीन जैकेट और ग्रे पैंट में निक जोनस काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। प्रियंका को यूं मस्ती करते देख निक जोनस थोड़े कंफ्यूज भी दिख रहे हैं। प्रियंका को एकटक निहारते निक जोनस बस जेबों में हाथ डालकर इस सेलिब्रेशन का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं पीसी तो जैसे हुल्लड़ और धमाल करने के मूड में थीं। उनका ये देसी अंदाज देख फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने कांन्स फिल्म फेस्टिवल में ब्लैक Urvashi Rautela In Cannes: ऑउटफिट में ढाया कहर , देखें उनका कातिलाना अंदाज 

ताज़ा ख़बरें