Chhello Show के ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट होने पर Priyanka Chopra ने जताई खुशी, एक्ट्रेस ने लॉस एंजलिस में स्क्रीनिंग को किया होस्ट

'छेलो शो' को भारत से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो ऑस्कर साल 2023 के लिए आधिकारिक तौर पर भेजा गया है। फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है

Priyanka Chopra Support Chhello Show: पान नलिन द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्म ‘द लास्ट फिल्म शो’ (The Last Film Show) यानी ‘छेलो शो’ (Chhello Show) को भारत से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो ऑस्कर साला 2023 के लिए आधिकारिक तौर पर भेजा गया है। इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने छेलो को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। अभिनेत्री फिल्म की सफलता से इतनी खुश हैं कि उन्होंने फिल्म के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की है।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर छेलो शो की स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह फिल्म के प्रोड्यूसर डेविड डबिन्स्की और फिल्म की बाकी टीम के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ फिल्म के चाइल्ड एक्ट्रेस भाविन रबारी भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका के अलावा पार्टी की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के खूबसूरत घर का नजारा भी दिखाया गया है।

छेलो शो की स्पेशल स्क्रीनिंग प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर पर की। देसी गर्ल ने स्क्रीनिंग की तस्वीरें साझा करते हुए फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “कम से कम मैं उस उद्योग का समर्थन कर सकती हूं जिसने मुझे अपने काम के बारे में जो कुछ भी पता है वह सब कुछ सिखाया है। मुझे भारतीय सिनेमा से प्यार है।” हमें भारत से आने वाली शानदार फिल्मों पर बहुत गर्व है, ‘छेलो शो’ इनमें से एक खास फिल्म है।

देसी गर्ल ने आगे कहा कि क्षेत्रीय भाषा की फिल्म छेलो को 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। पान नलिन द्वारा लिखित और निर्देशित, यह अविश्वसनीय फिल्म 9 वर्षीय भाविन रबारी के सिनेमा के प्रति आकर्षण के इर्द-गिर्द घूमती है।

ये भी पढ़े: सदी के महानायक Amitabh Bachchan आखिर फैन्स से क्यों मांग रहे हैं माफी

ताज़ा ख़बरें