Priyanka Chopra ने बेटी Malti के साथ कराया पहला फोटोशूट, बताया मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता क्यों चुना

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें मेडिकल प्रॉब्लम है, मेडिकल कॉम्प्लीकेशंस की वजह से वह मां नहीं बन सकती हैं। इसलिए उन्होंने सरोगेसी के जरिए मां बनने का फैसला किया

Priyanka-Malti Photoshoot: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ अपना पहला फोटोशूट कराया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि बच्चे के जन्म के लिए उन्होंने सरोगेसी का रास्ता क्यों चुना? प्रियंका और निक पिछले साल जनवरी में माता-पिता बने थे। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी। प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में वोग मैगजीन के लिए अपनी बेटी के साथ फोटोशूट कराया है। इसके साथ ही उन्होंने मैगजीन से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी का जन्म बहुत जल्द हुआ था। जब वह इस दुनिया में आई तो वह ऑपरेटिंग रूम में थी। वह बहुत छोटी थी, मेरे हाथ से भी छोटी थी। वह बहुत छोटी थी, मेरे हाथ से भी छोटी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने देखा कि इंटेंसिव-केयर में नर्सें भगवान का काम करती हैं। निक और मैं वहीं खड़े थे जब मालती को इंटुबेट किया गया। मुझे नहीं पता कि इंट्यूबेट करने के लिए उसे क्या चाहिए था। मुझे नहीं पता था कि वह इसे सहन कर पाएगी या नहीं।

प्रियंका ने आगे कहा, ‘मुझे मेडिकल प्रॉब्लम है’, यानी वो खुद बच्चे को जन्म नहीं दे सकतीं। एक्ट्रेस को मेडिकल कॉम्प्लीकेशन है जिसकी वजह से वो मां नहीं बन सकती थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उन्हें बच्चा चाहिए तो सरोगेसी के जरिए यह संभव है। साथ ही अभिनेत्री ने अपने सरोगेट को धन्यवाद दिया और अपने खूबसूरत उपहार के लिए बहुत खुश हैं।

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती एक साल की हो गई हैं। मालती का बर्थडे धूमधाम से मनाया गया। इस बात की जानकारी निक ने एक शो में दी थी। प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान में शादी की थी। इसके बाद साल 2022 में मां बनने की घोषणा की। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम ‘जी ले जरा’ है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़े: Pathaan के डायरेक्टर सिध्दार्थ आनंद के साथ एक नई फिल्म करेंगे Prabhas

ताज़ा ख़बरें