Priyanka Chopra And Nick Jonas Baby: प्रियंका चोपड़ा बनी मां, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के फैंस के लिए गुड न्यूज है। दोनों माता-पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है।

Priyanka Chopra And Nick Jonas Baby: बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के फैंस के लिए गुड न्यूज है। दोनों माता-पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। हालांकि, अभी ये बात सामने नहीं आई है कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी। लेकिन एक अमेरिकी वेबसाइट ने दावा किया है कि प्रियंका और निक की बेटी का जन्म शनिवार यानी 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में हुआ। साइट ने कहा है कि बेटी के नाम के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

प्रियंका ने खुद फैंस को दी गुड न्यूज

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम इस विशेष समय में आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। इस पोस्ट को निक जोनस (Nick Jonas) ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स प्रियंका और निक जोनस को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पति निक (Nick Jonas) के साथ परिवार बढ़ाने के संकेत दिए थे। उन्होंने एक मैगजीन के साथ बातचीत में कहा था कि बच्‍चा मेरे और निक के लिए भविष्य में जीवन का एक अहम ह‍िस्‍सा होगा और मैं जब कभी परिवार आगे बढ़ाने की प्लानिंग करूंगी तो लाइफ में थोड़ा धीमे आगे बढ़ाना पसंद करूंगी। हालांकि, किसी ने सोचा नहीं था कि वह इतनी जल्दी मां बन जाएंगी।

साल 2018 में हुई थी कपल की शादी

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनस के सााथ 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। शादी के बाद प्रियंका (Priyanka Chopra) ज्यादातर समय अमेरिका में पति निक के साथ रहती हैं।

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Birthday Anniversary: रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत का अनदेखा वीडियो

ताज़ा ख़बरें