Popular Indian Celebrities: प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक बॉलीवुड के इन बड़े सेलेब्स ने हॉलीवुड में मचाया है धमाल

बता दे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना परिचम लहरा रहे हैं बल्कि उन्हें हॉलीवुड में भी अपनी कला का जादू दिखाते देखा गया है।

Popular Indian Celebrities: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री (Bollywood Film Industry) में हर साल पता नहीं कितने नए सितारें अपनी फिल्म लेकर आते हैं। इस इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलिब्रिटीज है जो आएदिन अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलो पर चाप छोड़ते जा रहे हैं। इन सेलेब्स के सोशल मीडिया पर करोड़ो की तादात में फैन फोल्लोविंग होती हैं। बता दे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना परिचम लहरा रहे हैं बल्कि उन्हें हॉलीवुड (Hollywood Movies) में भी अपनी कला का जादू दिखाते देखा गया है। जी हां..इसमें प्रियंका चोपड़ा, एश्वर्या राय, अनुपम खेर, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे सितारों का नाम शामिल है। इन स्टॉर्स ने हॉलीवुड की फिल्मों में काम करके दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। जिनकी एक्टिंग स्किल्स से लोग काफी इम्प्रेस हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

मिस वर्ल्ड रह चुकी अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय अपनी खूबसूरती को लेकर आज भी नई एक्ट्रेस को पीछे छोड़ देती हैं। ऐश्वर्या बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस को साल 2004 में फिल्म ‘ब्राइड एंड प्रिज्युडिस’(Bride & Prejudice) से हॉलीवुड में डेब्यू करते देखा गया था। एक्ट्रेस ‘द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइस'(The Mistress of Spices), ‘प्रोवोक्ड'(Provoked) जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कान्स फिल्म फेसटिबल में भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस का दिल जीता था। जिसकी वजह से वो खूब सुर्खियों में आईं थी।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में एंट्री करने वाली ऐसी अभिनेत्री बनी जिनकों लोगो का ढेर सारा प्यार मिला। दीपिका को ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ फिल्म में अभिनय कर चुकी हैं। इनकी पॉपुलैरिटी विदेशी फिल्ममेकर्स के बीच खूब चर्चा में रहती हैं। अब दीपिका पादुकोण 75वें कान्स फिल्म महोत्सव में जूरी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यहां अभिनेत्री फिल्मों की समीक्षा और अवॉर्ड देती दिखाई देंगी। यही नहीं उन्हें लूई वीटॉन ब्रान्ड की पहली इंडियन ब्रांड एम्बैस्डर बनाया गया है। जो की वाकही काबिले तारीफ़ हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिनकी सोशल मीडिया पर बहुत ही तगड़ी फैन फोल्लोविंग हैं। प्रियंका को हॉलीवुड में अपना जबरजस्त जलवा बिखेरते देखा जा रहा है। प्रियंका को बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में कमाल की सफलता मिली है। उन्हें टीवी शो ‘क्वानटीको’(Quantico) में जज का किरदार निभाते देखा था। वही प्रियंका ‘बेवॉच’ (Baywatch) जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी है। इसी के साथ ही प्रियंका को जल्द ही रूसो ब्रदर्स की ओर से निर्मित, सिटाडेल में देखा जाएगा।

अनिल कपूर (Anil Kapoor)

बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर ने भी हॉलीवुड में अपना डंका बजाया हैं। आपको बता दे उन्होंने फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल’(Mission: Impossible- Ghost Protocol) और ‘स्लमडॉग मिलेनियर'(Slumdog Millionaire) जैसी बड़ी फिलमों के अलावा टीवी शो ‘24’ में भी काम किया है। अनिल कपूर पिछले कई दशकों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं।

अनुपम खेर (Anupam Kher)

फिल्म द कश्मीर फाइल्स से लोगों को दिलों को हिला कर रख देने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया हैं। बॉलीवुड फील इंडिस्ट्री में उन्हें पोसिटिव के साथ-साथ नेगेटिव रोल में भी देखा गया हैं। हॉलीवुड में उन्होंने ‘बैंड इट लाइक बेकहम’, ‘ब्रेकअवे’, ‘सिल्वर लाइनिंग प्लेबुक’, ‘लस्ट कॉशन’ और ‘यू विल मीट टॉल डार्क स्ट्रेंजर’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया हैं।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut Reaction: अमिताभ बच्चन ने शेयर किया था कंगना की फिल्म ‘धाकड़’ का ट्रेलर, अचानक डिलीट करने पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

ताज़ा ख़बरें