PM Modi ने  Pathaan  की  तारीफ बोले, दशकों बाद Kashmir  में थियेटर हाउसफुल चल रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के सिनेमाघरों के बदलते हालतों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं

PM Modi Pathaan:  शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद भी चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म की सराहना हर कोई कर रहा है। बीते दिन ही इस फिल्म की सराहना संसद में भी की गई थी।  तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने फिल्म पठान की सराहना बीते दिन संसद में की थी। उन्होंने ने फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, अभिनेता शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की तारीफी की थी। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म नाम लिए बिना इनडायरेक्टली फिल्म पठान की सराहना की है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते बुधवार को संसद के सत्र में फिल्म ‘पठान’ के नाम लिए बिना इसकी सराहना की है। उन्होंने ने संसद में जम्मू-कश्मीर के सिनेमाघरों के बदलते हुए हालातों पर अपने विचार रखें हैं। उन्होंने ने संसद अपने विचार रखते हुए कहा कि, ‘’आदरणीय अध्यक्ष जी उसी समय अखबारों में खबर आई थी, क्योंकि लोग टीवी में चमकने में लगे हुए थे। लेकिन उसी समय श्रीनगर के अंदर दशकों बाद थियेटर हाउसफुल चल रहे हैं।’’

यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का नाम लिए बिना, श्रीनगर के सिनेमाघरों में हो रहे बदलावों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने ने यह बात विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोली है। पीएम मोदी ने बताया कि कैसे पिछली सरकारों के शासन में जम्मू-कश्मीर के सिनेमाघरों की हालत कितनी खराब थी। लेकिन केंद्र में उनकी सरकार के आने बाद जम्मू-कश्मीर के सिनेमाघरों की हालत काफी बेहतर हो गई है।

बता दें कि, फिल्म पठान जम्मू-कश्मीर के सिनेमाघरों में भी काफी चली हैं। इस फिल्म के जम्मू-कश्मीर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर के लोग फिल्म पठान के सिनेमाघरों में चलने की वीडियो साझा कर रहे हैं। इन वीडियोज में सिनेमाघर खचाखच भरे हुए हैं। कई वर्षों बाद जम्मू-कश्मीर के सिनेमाघर भरे हुए नजर आए हैं।

बात करे शाहरुख की फिल्म पठान की, तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म अभी भी देशभर के सिनेमाघरों में टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें: सांसद  Derek O Brien ने संसद में फिल्म Pathaan की तारीफ, बोले देश को जोड़ने का काम किया

ताज़ा ख़बरें