पद्मिनी कोल्हापुरे ने ‘ये गलियां ये चौबारा’ गाने से जुडी दिलचस्प बातों को बताया | Exclusive

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने लहरें नेटवर्क संग खास बातचीत की और अपने चर्चित गीत ये गलियां ये चौबारा के नये अंदाज़ के बारे में कई दिलचस्प बातों को बताया।

Padmini Kolhapure On Ye Galiyan Ye Chaubara: बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है। उनका लोकप्रिय गीत ‘ये गलियां ये चौबारा’ (Yeh Galiyan Yeh Chaubara) के नए वर्जन के चलते। साल 1982 में राज कपूर (Raj Kapoor) की फिल्म ‘प्रेम रोग’ (Prem Rog) में पहली बार इस गाने को फिल्माया गया था। इस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे सुपरस्टार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ नजर आई थी। ये गलियां ये चौबारा गाने से उस वक्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने फैंस का दिल जीता था। अब पूरे 39 साल बाद इस गाने को फिर एक बार नये अंदाज में बनाया गया। हाल ही में इसी गाने के नये अंदाज़ की रिलीज को लेकर पद्मिनी कोल्हापुरे ने लहरें नेटवर्क संग खास बातचीत की। जहां पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया कि वह इस गाने को लेकर कितनी भावुक हो गई थी।

अभिनेत्री ने इस गाने के बदले अंदाज़ के बारे में बताते हुए कहा, “तब मैं एक बेटी थी, और आज मैं एक मां हूं। उस गाने में मैं खुश थी और बाकी सब रो रहे थे। लेकिन आज मैं दुखी हूं और बाकी सब खुश हैं।” गाने के बदले हुए बोल पर भी रोशनी डालते हुए पद्मिनी ने बताया, “एक मां बेटी को आना ना दोबारा नहीं कह सकती है। इसीलिए इस गाने के बोल को बदलकर यहां आना तुम दोबारा कर दिया गया है।” और भी बहुत दिलचस्प बातों को पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया इस इंटरव्यू के दौरान। अगर आप भी जानना चाहते हैं उन बातों को तो इस इंटरव्यू को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Chhichhore to release in China: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को नितेश तिवारी और साजिद नाडियाडवाला चीन में करेंगे रिलीज, पढ़ें पूरी खबर

ताज़ा ख़बरें