Nora Fatehi  का अंतर्राष्ट्रीय सिंगल Dirty Little Secret हुआ रिलीज़, दिखा एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

अक्सर अपने डांस मूव से लोगो को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही का नया इंटरनेशनल सॉन्ग 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' रिलीज़ किया गया है। इस गाने में नोरा के डांस को काफी पसंद किया जा रहा है

Nora Fatehi International Song: आप सभी नोरा फतेही के डर्टी लिटिल सीक्रेट को जानना चाहते होंगे, और अब ज़्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं क्योंकि उनका इंटरनेशनल सिंगल अब रिलीज हो चुका है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में यूके के कलाकार जैक नाईट नजर आएंगे, और इस गाने में नोरा ने सिंगिंग, डायरेक्शन और प्रोड्यूस किया है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो ग्राउंड ब्रेकिंग साउंड्स, अत्याधुनिक दृश्यों और ब्रेक थ्रू कोरियोग्राफी के साथ इंटरनेशनल पॉपसंस्कृति से प्रेरित है।

सही मायने में नोरा फतेही एक गेम-चेंजर हैं जिन्होंने एंटरटेनमेंट बिजनेस को फिर से परिभाषित किया है और उन्होंने लगातार दुनिया भर से क्रॉस कल्चर का प्रतिनिधित्व किया है। उनका एक और प्रयास है जो उनकी आधुनिक आउट-ऑफ-द-बॉक्स को दर्शाता है। नोरा फतेही का ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ अब नोरा के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अवेलेबल है।

इस ट्रैक में इंटरनेशनल आर्टिस्ट की वर्सेटिलिटी लुक पर फोकस किया गया है, वैसे नोरा जो कुछ भी करती है, वह अनोखे अंदाज में करती है और ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ बाकी सबसे हटके है और इसका विजुअल बहुत ही दमदार है।

इस गाने के बारे में बात करते हुए, नोरा फतेही कहती हैं, “एक कलाकार के रूप में, मैं लगातार एनवेलप को पुश करती हुं और अपने लिए बार रेज करती हूं। ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ वास्तव में मेरे दिल के बहुत करीब है और एक ऐसा ट्रैक है जिसने मुझे कैमरे के पीछे और उसके सामने अपने जुनून को आगे बढ़ाने में मदद की। यह फियरी, फियर्स, बॉल्सी और एक ऐसा ट्रैक है जिससे मैं व्यक्तिगत रूप से एक दर्शक के रूप में इससे जुड़ी हूं।”

ये भी पढ़े: Samrat Prithviraj के फ्लॉप होते है, Akshay Kumar – Tiger Shroff की ‘Bade Miyan-Chote Miyan ‘ गई ठंडे बस्ते में!

ताज़ा ख़बरें