KL Rahul और Athiya Shetty की शादी में ‘नो फोन पॉलिसी’, दुल्हन सा सजा Suniel Shetty का बंगला

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जल्द ही इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन लव बर्ड्स की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले में होगी

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) जल्द ही इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई बयान नहीं आया है। वहीं सुनील शेट्टी ने अब तक अपनी बेटी की शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। दोनों की परिवार के लोग और दोनों के दोस्त भी शादी को लेकर कोई बात नहीं कर रहे है। फैंस शादी की अपडेट्स जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।

केएल राहुल और अथिया की शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स शामिल होने वाले हैं। इइस शादी में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, हार्दिक पांड्या, अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के शामिल होने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि शादी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के आलीशान खंडाला बंगले में होगी। शादी की सभी रस्में यहीं होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में सिर्फ 100 लोगों को ही न्योता दिया गया है। इसके बाद मुंबई और बेंगलुरु में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। जहां काफी संख्या में लोग शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में नो फोन पॉलिसी लागू की जाएगी। ताकि शादी के कोई भी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट ना किए जाए। इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी अपनी शादी में यह पॉलिसी अपनाई थी। नो फोन पॉलिसी पर सुनील शेट्टी और केएल राहुल के परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शनिवार या रविवार से शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया है।

इन लव बर्ड्स की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर होने वाली है। सुनील शेट्टी के इस फार्महाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। फार्महाउस के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। साथ ही केएल राहुल और सुनील शेट्टी के मुंबई वाले घर को भी शानदार तरीके से सजाया गया है। इसी बंगले में शादी के सभी जरूरी फंक्शन होने वाले हैं। शादी के बाद मुंबई और बेंगलुरु में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी के लिए दो बड़ी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है।

ये भी पढ़े: भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित Sunny Deol की अगली फिल्म Lahore 1947

ताज़ा ख़बरें