निर्देशक Nikkhil Advani ने Aditya Chopra के साथ साझा की एक अनदेखी तस्वीर, बोली यह बात

Nikkhil Advani-Aditya Chopra: ‘कल हो ना हो’, ‘पटियाला हाउस’ और ‘डीडे’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले निर्देशक निखिल आडवाणी ने अपने मेंटर और यशराज फिल्म्स के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा के साथ एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। उन्होंने यह अनदेखी तस्वीर साझा कर आदित्य चोपड़ा की तारीफ की है। निखिल ने यह तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है।

निखिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से आदित्य चोपड़ा के साथ यह अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, “अपनी नींव उन चट्टानों से बनाएं जो लोग आप पर फेंकेंगे … मेरे एक मेंटर आदित्य चोपड़ा के बुद्धिमान शब्द जब मैंने यशराज फिल्म्स (मोहब्बतें, 2000) को छोड़ दिया था, जब मैं K3G पर करण जौहर के साथ काम करने के लिए वापस जा रहा था। उन लोगों के लिए जो यह समझना चाहते हैं कि एक विजनरी आदमी का दिमाग कैसे चलता है। इसके लिए  नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध द रोमांदिक्स  को देखना चाहिए। स्मृति मूंदड़ा जिसने आदित्य को कैमरे पर लाने की कोशिश की जोकि सदी की उपलब्धि की तरह है।’’

अंत में उन्होंने इस पोस्ट में आदित्य चोपड़ा की बुद्धिमता की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’लेकिन गंभीरता से अगर आदि को जानने वाला कोई भी व्यक्ति उसके बारे में कहता है कि “वह अपने वर्षों से परे बुद्धिमान है …” और यह इतना स्पष्ट है कि नेटफ्लिक्स की यह डॉक्यूमेंट्री सही तरीके से इसके को बंया करती है। एक बेहतरीन डॉक्यूमेंट्री।’’ निखिल द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में वे आदित्य चोपड़ा को फिल्म मोहब्बतें के सेट पर अस्सिट करते हुए नजर आ रहे हैं। निखिल इस फिल्म में एसोशिएट डायरेक्टर थे। 

बता दें कि, निखिल यहां पर यशराज फिल्म्स की जर्नी पर बनी नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री द रोमांटिक्स को देखने की बात कर रहे है। इसके अलावा वे बता रहे हैं कि कैसे इस डॉक्यूमेंट्री ने यशराज फिल्म्स के साथ यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा की जर्नी को दिखाया है। यह नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 14 फरवरी 2023 को रिलीज हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री से पहली बार आदित्य चोपड़ा ने कैमरे पर इंटरव्यू दिया है। इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने ने अपनी फिल्मी करियर और अपने पिता यश चोपड़ा के अनकहे पहलूओं पर बात की है।

ये भी पढ़ें:Gadar 2 के मोशन पोस्टर में फिर दिखी Sunny Deol और Amish Patel की सिज़लिंग केमिस्ट्री

ताज़ा ख़बरें