Alia Ranbir Wedding: नीतू सिंह ने अनोखे अंदाज में बताई आलिया-रणबीर के शादी की तारीख

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह ने मीडिया को बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के शादी की तारीख का दिया इशारा। जानिये कब होगी शादी...

Alia Ranbir Wedding: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)  और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को लेकर फैन्स हमेशा बेचैन रहते हैं। उन्हें इंतजार रहता है की कही से कोई अपडेट तो मिले, तो लीजिये अब सभी फैन्स के लिए रणबीर कपूर की माँ नीतू सिंह (Neetu Singh) की तरफ से रणबीर और आलिया की शादी पर बड़ी अपडेट आ चुकी है।  दरअशल हाल ही में फोटोग्राफर्स ने नीतू सिंह से ये सवाल पूछा कि बहू घर कब आ रही हो तो उन्होंने इसका बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।  

यह भी पढ़े: New Movie Shooting: सिटी ऑफ लव-पेरिस में होगी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘बवाल’ की शूटिंग, पढ़िए पूरी खबर

नीतू सिंह ने पैपराजी को क्या दिया जवाब 
बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की माँ नीतू सिंह स्पॉट की गई। जहा मीडिया के कई फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें खींचने लगते हैं। तभी एक फोटोग्राफर उनसे पूछता है कि- मैडम, बहू कब आ रही है घर? सवाल सुनते ही नीतू मुस्करा देती है। और आसमान की तरफ देखते हुए हाथ उठाती है। दरसल उनका इशारा इस ओर था, कि भगवान की जब मर्जी होगी तब ही रणबीर कपूर की गर्ल फ्रेंड आलिया बहू बनकर घर आ पाएंगी। 


रणबीर कबसे कर रहे हैं आलिया भट्ट को डेट? 
आपको बतादें कि बता दें कि रणबीर कपूर, बॉलीवुड फिल्म निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी आलिया भट्ट को पिछले 4 साल से डेट कर रहे हैं। पहले खबर आई थी कि कपल 2020 में शादी करने वाले हैं , लेकिन कोरोना महामारी के कारण शादी टाल दी हई। इसके बाद भी दोनों की शादी को लेकर कई बार डेट सामने आ चुकी है। लेकिन आजतक कपूर खानदान की तरफ से इसबात की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। 

 
जल्द ही बड़े पर्दे पर एकसाथ नज़र आएंगे आलिया–रणबीर 
हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी की है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी की इस फिल्म की शूटिंग करीब 5 साल बाद पूरी हो पाई है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), मौनी रॉय (Mouni Roy)  और नागार्जुन (Nagarjuna)  भी लीड रोल में है। इसके अलावा आलिया रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़े: Brahmastra Shooting Wrap: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 5 साल बाद पूरी की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग

ताज़ा ख़बरें