Neetu Kapoor को Rishi Kapoor की याद सताई, इमोशनल होकर कही दिल की बात

Neetu Kapoor Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर दिवंगत एक्टर और अपने पति ऋषि कपूर को मिस कर रही हैं। इसी बीच अब उन्होंने ऋषि कपूर के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पढें पूरी खबर।

Neetu Kapoor Post: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भले ही आज इस दुनिया में ना हो, मगर वह हमेशा दर्शकों के दिलों में छाए रहेंगे। आज भी उनके चाहने वाले उनसे बेशुमार प्यार करते हैं। लेकिन उनकी कमी पूरे परिवार को महसूस होती है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को उनकी याद सताई है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जिससे उन्होंने बताया कि वह एक्टर को कितना मिस कर रही है।

दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की तस्वीर शेयर की। इस ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी दोनों आंखें बंद किए है और अपने मुंह पर उन्होंने उंगली रखी हुई है। उनकी तस्वीर देखकर यही लग रहा है कि मानो वह शांत होने का इशारा दे रहे हैं।

एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने कैप्शन में लिखा है, ‘तुम्हारी आवाज की कमी खलती है… यहां बहुत शांति है।’ ऐसे में इस तस्वीर और कैप्शन को पढ़कर यह साफ जाहिर होता है कि नीतू कपूर अपने पति को कितना मिस कर रही है। बता दें कि हाल ही में कपूर फैमिली में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर जल्द ही पिता बनने वाले हैं। वहीं बीते दिन आलिया भट्ट का बेबी शावर फंक्शन रखा गया था, जिसमें पूरी फैमिली शामिल हुई थी। 

यह भी पढ़ें : रेड काफ्तान में Bipasha Basu ने बिखेरा अपना जलवा, चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो

ताज़ा ख़बरें