इंडियन क्रिकेटर MS Dhoni अब Nayanthara के साथ बनाएंगे फिल्म, बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल

MS Dhoni And Nayanthara Movie : हालही में खबरें आई थीं कि इंडियन क्रिकेटर एम एस धोनी फिल्मों की दुनिया में कदम रख दर्शकों को एंटरटेन करने वाले हैं। अब कहा जा रहा हैं कि एमएस धोनी और साउथ सुपरस्टार नयनतारा एक साथ नजर आएंगे। पढें पूरी खबर।

MS Dhoni And Nayanthara Movie : इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम कई बार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जोड़ा जा चुका हैं। अपने करियर की शुरुआत मे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया था। लेकिन अब लगता है कि रिटायरमेंट के बाद क्रिकेटर अब फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का आजमाने जा रहे हैं।

वही अब आपको बता दें कि यह खबर सामने आई है जिसे सुन इंडियन क्रिकेटर एम एस धोनी के फैंस खुश हो जाएंगे। दरअसल आपको बता दें कि साल 2019 में धोनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था, जिसका नाम है धोनी एंटरटेनमेंट। इस प्रोडक्शन हाउस को धोनी और उनकी वाइफ साक्षी मिलकर चलाते हैं। अब खबरें सामने आ रही है कि धोनी अपने प्रोडक्शन हाउस को बड़े लेवल पर ले जाना चाहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि धोनी एंटरटेनमेंट तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों का प्रोडक्शन करने वाला है। इतना ही नहीं बल्कि धोनी के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayantahara) नजर आएंगी। हालांकि अभी तक धोनी या फिर नयनतारा की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।(Nayanthara) अगर ऐसा होता है तो दोनों की ही फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

यह भी पढ़ें : Parineeti Chopra के साथ Kapil Sharma ने फ्लर्ट किया और फिर अचानक कहा ‘दीदी’

ताज़ा ख़बरें