Fraud Case: सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी मामलें में हो सकती हैं गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

सोनाक्षी सिन्हा को फिर कोर्ट आना पड़ेगा। हालांकि इससे पहले भी वो धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट में हाजिर हो चुकी हैं। मगर एक बार फिर केस की फाइलें खुली हैं और कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

Moradabad Court Issues Non-Bailable Warrant: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) मुसीबत में पड़ती नजर आ रही है। उनकी मुसीबतें लगातार बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस के खिलाफ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के रहने वाले इवेंट ऑर्गेनाइजर प्रमोद शर्मा ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

हलाकि सोनाक्षी सिन्हा इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीय थी। वही अब इस इवेंट ऑर्गेनाइजर ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर ने इवेंट ऑर्गेनाइजर के पैसे देने से इंकार कर दिया। सोनाक्षी सिन्हा से कई बार संपर्क करने पर भी जब पीड़ित को पैसे नहीं मिले तो उसने एक्ट्रेस पर धोखाधड़ी का केस कर दिया।

आपको बताते चले सोनाक्षी सिन्हा को फिर कोर्ट आना पड़ेगा। हालांकि इससे पहले भी वो धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट में हाजिर हो चुकी हैं। मगर एक बार फिर केस की फाइलें खुली हैं और कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इस मामले की जांच में सोनाक्षी सिन्हा बयान दर्ज कराने के लिए मुरादाबाद के कटघर थाने में पहुंची थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अधिवक्ता के साथ यहां बयान दर्ज कराया था। अब यह मामला कोर्ट में चल रहा है। अदालत ने पुलिस को सोनाक्षी सिन्हा को गिरफ्तार कर 24 अप्रैल को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। इस मामले में 24 अप्रैल को अगली सुनवाई होने वाली है।

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और उनके साथ अभिषेक सिन्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा चल रहा है। कटघर निवासी प्रमोद शर्मा की ओर से थाने में 22 फरवरी, 2019 को मुकदमा दायर किया गया था।

ये भी पढ़ें: The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री ने राजनेताओं, सेना अधिकारियों और कश्मीरी पंडितों के लिए जम्मू में रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

ताज़ा ख़बरें