श्रीलंका की सेंसेशन Yohani करेंगी बॉलीवुड में धमाका, लेकर आ रहीं हैं कुछ ख़ास!!

योहानी जल्दी ही बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू करने जा रहीं हैं। निर्देशक इंद्र कुमार की एक अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ में योहानी गाना गाती हुई नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वो सिंगिंग डेब्यू करेंगी। वीडियो में जानिए पूरी खबर

‘Manike Mage Hithe’ Singer Yohani To Make Her Bollywood Debut: श्रीलंका की वायरल सिंगर योहानी (Yohani) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में वो सलमान खान के शो बिग बॉस (Bigg Boss 15) में भी नजर आईं थीं। उनका बेहद लोकप्रिय गाना ‘मनिके मागे हिते’ (Manika Mane Hithe) जबरदस्त वायरल हुआ है और अब वो एक इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं।

अब योहानी के इंडियन फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि योहानी जल्दी ही बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू करने जा रहीं हैं। निर्देशक इंद्र कुमार की एक अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) में योहानी गाना गाती हुई नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वो सिंगिंग डेब्यू करेंगी।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 15 हाउस में दिखा ईशान सहगल और माइशा के बीच प्यार, Salman Khan ने दिया रिएक्शन!!

ताज़ा ख़बरें