Salman Khan के ब्रेसलेट का Malaika Arora ने बना लिया अपने गले का नेकलेस!

Malaika Arora In Miss India 2022 : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका मलाइका अरोड़ा पहुंची मिस इंडिया 2022 के इवेंट पर जहां उनके लुक की लोगों ने की जमकर तारीफ। जहां उनके ऑउटफिट को लोगों ने बेहद पसंद किया वही उनके नेकपीस ने बटोरी लाइमलाइट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Malaika Arora In Miss India 2022 :  बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस एंड मॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) के कॉन्टेस्ट में पहुंची थीं। इस दौरान वह बेहद ही ग्लैमरस और हॉट अंदाज में नजर आई। ऐसे में उनकी हॉट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जो की सबको बेहद ज्यादा पसंद आ रहा हैं। 

आपको बता दे कि इस कांटेस्ट में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) न्यूड सी-थ्रो गाउन में अपना कातिलाना अंदाज का जलवा बिखेरते नजर आई। ऐसे में उनके इस बोल्ड ऑउटफिट से लेकर उनका अक्सेसरीज तक सब कुछ चर्चा में है। वही अब एक वायरल वीडियो को देखकर कई लोगों ने उनके हुस्न की जमकर तारीफ की है, लेकिन हमेशा की तरह वही कुछ ने उन्हें ट्रोल किया है तो कुछ ने मजेदार कमेंट्स किए हैं।

आपको बता दे कि इस ऑउटफिट पर मलाइका ने चोकर स्टाइल नेकपीस पहना है जिसपर एक ग्रीन स्टोन लगा हुआ नजर आ रहा हैं। अब ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस नेकलेस को सलमान खान के ब्रेसलेट से कम्पेयर कर दिया हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस वीडियो पर एक ऐसे यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, ‘मलाइका ने गले में सलमान भाई का ब्रेसलेट पहन रखा है।’ अब यूजर के इस कमेंट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खिंचा। वैसे आपको बता दे कि इस इवेंट में कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) की विनर बनी हैं। 

ये भी पढ़ें : पिंक साड़ी पहन Rashami Desai ने मानसून में लगाया अपने हॉटनेस का तड़का!

ताज़ा ख़बरें