Malaika Arora ने कोरोना महामारी के बीच शेयर की दिलचस्प वीडियो, बोलीं- ऐसे बेहतर करें अपने फेफड़े

इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) स्वस्थ फेफड़ों के लिए अनुलोम विलोम योग आसन करती दिखाई दे रही हैं।

Malaika Arora shares yoga video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्‍सर अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के साथ वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस को उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता हैं।

मलाइका (Malaika Arora) ने पिछले कुछ दिनों में कई योग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जिसमें वह हेल्‍थ से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर बात करती दिखी थीं। अब एक बार फिर उन्‍होंने कोरोना महामारी के कठिन समय के बीच एक खास वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।

इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) स्वस्थ फेफड़ों के लिए अनुलोम विलोम योग आसन करती दिखाई दे रही हैं। उन्‍होंने बताया कि कैसे हर किसी को इसे करना चाहिए। इस वीडियो को लोग काफी लाइक कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने मंगलवार को इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री प्राणायाम करने का सही तरीका समझा रही हैं और अपने फैंस से हर रोज अनुमोल विलोम कर रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘इस कठिन वक्त के दौरान, प्राणायाम को हमारे दैनिक जीवन का एक हिस्सा बनना बहुत जारूरी है। अनुलोम विलोम (अल्टरनेटिव नॉस्ट्रिल बीथिंग) से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आपके फेफड़ों की स्थिति में सुधार होगा।’

ये भी पढ़े: Ankita Lokhande की बॉयफ्रेंड Vicky Jain संग रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर मचा रही है धमाल, देखें तस्वीरें

इसी के साथ ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Photo) ने आगे लिखा है ‘खाना खाने के कम से कम पहले और बाद में दो घंटे के अंतराल पर अनुलोम विलोम का 6 राउंड लगातार करना चाहिए। आप 21 राउंड तक कर सकते हैं।’

मलाइका (Malaika Arora) के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पंसद कर रहे हैं वीडियो को इंस्टाग्राम पर कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही उनके फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें