Malaika Arora-Arjun Kapoor Marriage: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस महीने लेंगे शादी के फेरे, जानिए पूरी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने लव लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। ऐसे में फैंस भी इन दोनों को जल्द ही शादी के बंधन में देखना चाहते हैं। अब कब करेंगे मलाइका और अर्जुन शादी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Malaika Arora-Arjun Kapoor Marriage: बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के प्यार क चर्चे इन दिनों काफी तेज हैं। अक्सर इन दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया जाता हैं। वही अब फैंन्स भी इन दोनों को एक साथ देखना चाहते है। जहां बॉलीवुड में सभी कपल शादी कर रहे हैं। वही अब फैंस भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा को शादी करते देखना चाहते हैं। ऐसे में अब इन दोनों के शादी की चर्चाएं भी काफी तेज हैं | अब देखना इंटरेस्टिंग होगा की यह कपल कब शादी करते हैं। 

ख़बरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोरा (Malaika Arora) जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी करनेवाले हैं। अब इस खबर से यकीनन फैंस ख़ुशी के मारे झूम उठेंगे। आपको बता दे कि पिछले 4 साल से अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को डेट कर रहे है और अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते रहते हैं। यही नहीं बल्कि यह कपल कई बार एक साथ वेकेशन मनाने भी गए हैं। वही अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस साल के अंत तक यानी की नवंबर – दिसंबर तक एक दूसरे से शादी कर सकते हैं। 

वही अगर ख़बरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि मलाइका अरोरा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कोई ग्रैंड शादी नहीं करेंगे बल्कि वह दोनों एक सिंपल वेडिंग चाहते हैं। वह दोनों अपने शादी को रजिस्टर करके अपने दोस्तों को पार्टी देंगे। इस दौरान उनके फॅमिली मेंबर्स होंगे। वही अब इस शादी में कौनसे सेलेब्स शामिल होंगे इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई हैं। बता दे कि अरबाज़ खान संग तलाक के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आई तब लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया। मगर अब जल्द यह दोनों शादी करेंगे। 


ये भी पढ़ें: Bollywood Actress Surgery – अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने कराई सर्जरी 

ताज़ा ख़बरें