Mahesh Babu पर टुटा दुखों का पहाड़, मां के बाद अब पिता Ghattamaneni Krishna का हुआ निधन

Mahesh Babu Father Krishna Passes Away : साउथ के मशहूर एक्टर महेश बाबू के पिता और एक्टर कृष्णा घट्टामनेनी का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। 2 महीने पहले ही महेश बाबू की मां का निधन का निधन हो गया था। पढ़ें पूरी खबर।

Mahesh Babu Father Krishna Passes Away : साउथ के मशहूर सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के पिता और दिग्गज तेलुगू एक्टर कृष्णा का निधन हो गया हैं। घट्टामनेनी कृष्णा मशहूर तेलुगू एक्टर थे। और आज सुबह करीब 4 बजे हैदराबाद में उनका निधन हो गया है। आपको बता दे कि सोमवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से कृष्णा को हैदराबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और अब आज सुबह 79 की उम्र में उनका निधन हो गया हैं। एक्टर कृष्णा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर छाया हुआ हैं। ऐसे में हर कोई उनके निधन पर अपना दुःख जाहिर कर रहा हैं। एक्टर को इंडस्ट्री में सुपरस्टार कृष्णा के नाम से भी जाना जाता था। 

दरअसल आपको बता दे कि कृष्णा का असली नाम घट्टामनेनी शिवराम कृष्णा (Ghattamaneni Krishna) है। 1960 के दशक में एक्टर कृष्णा ने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने तक़रीबन 350 फिल्मों में काम किया था। एक्टर के साथ साथ कृष्णा एक सफल निर्देशक और निर्माता भी थे। साल 2009 में एक्टर को पद्म भूषण से सम्मानित भी किया गया था। टीडीपी नेता जय गल्ला के एक्टर कृष्णा ससुर भी थे। इसके अलावा वह कांग्रेस में भी शामिल हुए थे और 1980 के दशक में वह सांसद बने थे। मगर पूर्व पीएम राजीव गांधी के निधन के बाद उन्होंने राजनीति ही छोड़ दी थी। 

यह वक़्त महेश बाबू (Mahesh Babu) और उनके परिवार के लिए मुश्किलों भरा है। 2 महीने पाहिले महेश बाबू की मां का निधन हुआ था और अब उन्होंने अपने पिता को खो दिया हैं। पिता कृष्णा के निधन से महेश बाबू बुरी तरह टूट गए हैं। एक्टर अपने माता पिता  करीब थे , मगर अब उनके सिर से उनके माता पिता का साया की उठ गया हैं। एक्टर अपने फैमिली की तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। मगर अब महेश बाबू के माता-पिता की यह तस्वीरें और यादें ही हैं जो उनके पास अब ताउम्र रहेंगी।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर Rakesh Kumar ने 81 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से हुआ निधन

ताज़ा ख़बरें