Madhuri Dixit Birthday: संजय दत्त के साथ शुरू हुई माधुरी दीक्षित के इश्क़ की दास्ताँ क्यों पूरी न हो सकी!

'धक् धक्' गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना जन्मदिन मना रही है। अपने फ़िल्मी करिअर में माधुरी ने बेहिसाब किरदारों से दर्शको का मनोरंजन किया है

Madhuri Dixit Birthday Special: 90 के दशक में सिनेमा पर्दे पर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही थी। ऐसे में दोनो का करीब आने स्वाभाविक था। और ऐसा हुआ भी । फ़िल्म ‘थानेदार’ की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए। कहा यह भी जाता था की जब संजय दत्त आउटडोर शूटिंग पर जाते थे तब घंटो माधुरी दीक्षित से फ़ोन पर बात किया करते थे। और उसका बिल बेचारे प्रोड्यूसर को भरना पड़ता था। फ़िल्म ‘साजन’ के दौरान दोनों और करीब आ गए।

‘साजन’ फ़िल्म के बाद हर किसी की जुबान पर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का नाम था। उस दौर में कई मैगजीन में भी छपी स्टोरी के मुताबिक दोनो अपने रिश्तों को एक नाम देना चाहते थे। तभी अचानक संजय दत्त आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिए गए। इसके 2 महीने बाद 5 जून 1993 में खलनायक फ़िल्म रिलीज हुई। जो एक बड़ी हिट फ़िल्म साबित हुई। उस दरमियान संजय दत्त 16 महीने जेल में थे। लेकिन माधुरी दीक्षित उनसे मिलने एक बार भी जेल में नही गई।

कहा यह भी जाता है की माधुरी दीक्षित के पिता ने उनसे संजय दत्त से रिश्ता खत्म करने के लिए भी कहा था। और माधुरी ने इस रिश्ते को खत्म करने में ही भलाई समझी। इसके बाद संजय दत्त माधुरी दीक्षित से इतने नाराज हो गए की उन्होंने साथ काम करने के लिए बिल्कुल मना कर दिया। और इस तरह एक मोहब्बत भरी कहानी का अंत हो गया।

उसके बाद कई सालो तक दोनों एक साथ नजर नहीं आये लेकिन 2019 में फिर एक साथ दोनों फिल्म ‘कलंक’ में नजर आये। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आये।

ये भी पढ़े: Shocking: नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह हुए चोरी के शिकार, लाखो के सामान हुए चोरी, जाने क्या है पूरा मामला

ताज़ा ख़बरें