Sushant Singh Rajput Top 5 Movies: सुशांत सिंह राजपूत की 5 बेहतरीन फिल्में जिसने जीता फैंस का दिल

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं। जिन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग छाप छोड़ी है। इन फिल्मों ने सुशांत सिंह के फैंस के दिलों में एक अलग जगह बना ली है।

Sushant Singh Rajput Top 5 Movies: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के असमय निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। पिछले साल 14 जून को उन्हें अपने कमरे में मृत पाया गया था। आज भी उनका परिवार, फैन्स और इंडस्ट्री उन्हें भूल नहीं पाए हैं। उन्हें न्याय दिलाने के लिए आज भी सभी लगातार कोशिशें कर रहे हैं। उनके चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। हमने एक बेहतरीन अभिनेता को खो दिया। उनकी पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं। जिन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग छाप छोड़ी है। इन फिल्मों ने सुशांत सिंह के फैंस के दिलों में एक अलग जगह बना ली है।

काई पो चे

यह सुशांत (Sushan Singh Rajput) की पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने ईशान की भूमिका निभाई थी। सुशांत को इस फिल्म ने फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म से वह कुछ ही समय में सुपरस्टार बन गए थे। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास ‘द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित थी।

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से सुशांत (Sushant Singh Rajput) को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था और इसमें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने धोनी की भूमिका निभाई थी।

छिछोरे

इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अनिरुद्ध पाठक की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे बेटे पर आधारित है, जो आईआईटी में नहीं जाने के कारण आत्महत्या करने की कोशिश करता है। इस फिल्म में सुशांत के किरदार को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म को दर्शको का ढेर सारा प्यार मिला।

सोनचिड़िया

सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने जबरदस्त किरदार निभाया था। उनके इस रोल को काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने पहले ने पहले ही दिन में 01.20 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ‘सोनचिरैया’ की कहानी 1975 के डकैतों की कहानी पर आधारित है।

दिल बेचारा

दिल बेचारा फिल्म सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा द्वारा किया गया है। इसमें सुशांत के साथ संजना सांघी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ की रीमेक है। सुशांत की मौत के बाद इसे हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

ये भी पढ़े: Arjun Kapoor और बेटे Arhaan संग Malaika Arora बहन अमृता अरोड़ा के घर के बाहर हुई स्पॉट, देखे PHOTOS

ताज़ा ख़बरें