आर्थर रोड जेल बना बॉलिवुड स्टार्स का अड्डा! संजू, सल्लू से लेकर आर्यन तक

आर्यन खान बॉलीवुड से जुड़े पहले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हुए हैं। आर्यन खान के पहले भी कई ऐसे बॉलीवुड से जुड़े लोग हैं जिन्होंने आर्थर रोड जेल में कुछ रातें गुजारी हैं। डालिये उन सब पर एक नजर।

Bollywood And Arthur Road Jail: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) का बेल एक बार फिर रिजेक्ट किया जा चुका है। 23 वर्षीय आर्यन खान ड्रग मामले में गिरफ्तार किए गए गए थे नारकोटिक सेंट्रल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) द्वारा। मुंबई से गोवा जाने वाली एक क्रूज शिप पर एनसीबी ने रेड कर आर्यन खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। आर्यन खान के अलावा और भी 7 लोग हैं जिन्हे एनसीबी ने अपने हिरासत में लिया। 15 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया गया। और फिर उन्हें मुंबई के आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) में शिफ्ट कर दिया गया। जहां आज तक उन्हें कस्टडी में रखा गया है।

आर्यन खान बॉलीवुड से जुड़े पहले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हुए हैं। आर्यन खान के पहले भी कई ऐसे बॉलीवुड से जुड़े लोग हैं जिन्होंने आर्थर रोड जेल में कुछ रातें गुजारी हैं। चलिए डालते हैं उन सभी पर एक नजर।

सलमान खान (Salman Khan): सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे है, जिन्हें पूरा बॉलीवुड भाईजान कहता है। साल 2015 में सलमान खान को भी मुंबई सेशन कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी उनके 2002 के हिट-एंड-रन केस में। तब सलमान खान को मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा गया था।

संजय दत्त (Sanjay Dutt): संजय दत्त जो 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में शामिल थे, उन्हें भी मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा गया था। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आर्थर रोड जेल में संजय दत्त को जिस सेल में रखा गया था वह काफी छोटा था। आर्थर रोड जेल में कुछ समय रखने के बाद संजय दत्त को पुणे येरवडा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। जहा उन्होंने अपनी सजा पूरी की।

विंदू दारा सिंह (Vindu Dara Singh): फिल्म और टेलीविजन अभिनेता विंदू दारा सिंह भी 14 दिनों के लिए मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद थे। विंदू पर इल्जाम था कि साल 2013 में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में हुई फिक्सिंग में वह भी शामिल थे। हाल ही में विंदू बिग बॉस सीजन 14 में नजर आए थे राखी सावंत (Rakhi Sawant) को सपोर्ट करते हुए।

राज कुंद्रा (Raj Kundra): बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा भी मुंबई के आर्थर जेल में 2 महीने तक थे। राज कुंद्रा भारत में पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। हाल ही में राज कुंद्रा को बेल मिली है, जिसके चलते वह अपने बीवी और बच्चे के साथ घर पर हैं।

यह भी पढ़े: Sushmita Sen ने हाई हील पहने दिया ऐसा मजेदार रिएक्शन, फनी वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन!!

शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja): बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा भी 19 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और उसे डराने धमकाने के केस में आर्थर रोड जेल में बंद थे। साल 2009 में शाइनी आहूजा को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। कुछ ही सालों पहले शाइनी अहूजा अपनी सजा पूरी करके बाहर आए हैं। इस केस के चलते शाइनी आहूजा का बॉलीवुड सफर पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi): बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) के बेटे सूरज पंचोली को भी मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा गया था। सूरज पर आरोप था कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जिया खान (Jiah Khan) की हत्या की है। जिया खान भी बॉलीवुड की एक अभिनेत्री थी। जिया खान की मम्मी ने सूरज पंचोली पर यह आरोप लगाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

इन्दर कुमार (Inder Kumar):- स्वर्गवासी बॉलीवुड अभिनेता इन्दर कुमार ने भी 45 दिन मुंबई के आर्थर रोड जेल में बिताए थे। इन्दर पर आरोप था कि उन्होंने साल 2014 में एक मॉडल का बलात्कार किया था। जेल से बाहर आने के कुछ साल बाद इन्दर कुमार की मौत हो गई कार्डियक अरेस्ट के चलते।

यह भी पढ़े: Ranveer Singh के शो Big Picture के सेट पर पहुंचकर Sara और Janhvi ने लगाया चार चांद!!

ताज़ा ख़बरें